Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डॉ. अशोक आर्यः वेदों व भारत की कालगणना ने विश्व को दिशा दी

डॉ. अशोक आर्यः वेदों व भारत की कालगणना ने विश्व को दिशा दी

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

आर्य विद्वान और केए पीजी कॉलेज कासगंज के प्राचार्य डॉ. अशोक आर्य ने कहा कि वेदों और भारत की कालगणना ने विश्व को दिशा दी।
यह विचार उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि 9 अप्रैल को आर्यसमाज अमरोहा के तत्वावधान में धूमधाम से आयोजित आर्यसमाज स्थापना दिवस और नवसंवत्सर उत्सव में व्यक्त किए। उन्हांेने कहा कि भारत की कालगणना सदियों पुरानी है जबकि अंग्रेजी काल गणना 2024 वर्ष में है। उन्होंने कालगणना का विस्तार से विवेचन प्रस्तुत करते हुए अंग्रेजी महीनों के नाम पर पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से साक्षात्कार कराया।
नारी हर कदम पर किस तरह पूजनीय

आर्य समाज के विरजानंद सभागार मंे उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी अनिल जग्गा ने भजन से किया। इस अवसर पर आर्य समाज की जिला इकाई के जिला मंत्री विनय त्यागी ने नवरात्रों पर दुर्गा के नौ स्वरूपों की व्याख्या की। उन्होंने एक बालिका के दादी मां बनने तक के सफर को समझाते हुए बताया कि नारी हर कदम पर किस तरह पूजनीय है।
शत-प्रतिशत मतदान की अपील
ऊषा आर्य व प्रवीण आर्य ने मर्हिष दयानंद के योगदान पर चर्चा की। डॉ.बीना रुस्तगी, यशवंत सिंह, मधु रस्तोगी व सुमन अरोरा ने भजन प्रस्तुत किए। संयोजक हेतराम सागर ने महर्षि दयानंद के सिद्धांतों के अंगीकार करने पर बल दिया। सह संयोजक/स्वीप समिति जिला प्रशासन अमरोहा के सदस्य डॉ. दीपक अग्रवाल ने सभी से 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।
स्त्री आर्य समाज की प्रधान श्रीमती अंजु आर्या ने रामनगर विहार कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए सुरेश विरमानी व निर्मल विरमानी और अश्वनी खुराना व मधु खुराना को सम्मानित किया। इससे पूर्व आर्य समाज की यज्ञशाला में विश्वकल्याण और सभी की खुशहाली के लिए पुरोहित आचार्य सोमेश शास्त्री से यज्ञ संपन्न कराया। यजमान प्रवीण आर्य व लीना आर्या, सुभाष दुआ व संतोष दुआ, विनय त्यागी व कमलेश त्यागी, तेजपाल आर्य व आशा आर्या रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री नत्थू सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मनोहर लाल खुराना समेत बड़ी संख्या में आर्यजन मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!