Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अयोध्या को संवारने में जुटे अमरोहा के ईओ डॉ. बृजेश

अयोध्या को संवारने में जुटे अमरोहा के ईओ डॉ. बृजेश

डॉ. दीपक अग्रवाल
अयोध्या-अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा नगर पालिका के उप नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार उन चुंनीदा अधिकारियों में से एक हैं, जिन्हें जिम्मेदारियाँ देकर अयोध्या को संवारने का काम दिया गया है। कर्मठ और लगनशील ईओ डॉ. बृजेश कुमार बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट अयोध्या को संवारने में रात-दिन एक किए हुए हैं। उनकी कर्मठता का इसीसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमरोहा में जो काम कोई अफसर नहीें कर पाता है तो उन्हें ही जिम्मेदारी दी जाती है और वे उस जिम्मेदारी पर खरा उतरते हैं।
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं, शासन स्तर से सम्पूर्ण प्रदेश मे 14 से 22 जनवरी 2024 तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिसके क्रम मे प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों मंे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं, नगर पालिका परिषद अमरोहा में भी भजन कीर्तन, विशेष सफाई अभियान, नगर मे स्थित महापुरुषों की प्रतिमाआंे, पालिका द्वारा स्थापित प्रमुख चौक-चौराहांे, प्रमुख मंदिरों की सजावट, नगर मे विशेष प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य कराये जा रहे हैं।
अयोध्या मे आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा आयोजन मे प्रधानमंत्री सहित देश विदेश की प्रमुख हस्तिया आमंत्रित हैं। इस आयोजन की दैनिक समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं की जा रही हैं देश एवं प्रदेश के समस्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारीगण इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अयोध्या में कैम्प किये हुए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा इस महा आयोजन की व्यापकता एवं भव्यता को देखते हुए प्रदेश के अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी आयोजन की तैयारियों मे लगायी गयी हैं उन चुनिंदा अधिकारियों मे उप नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को भी श्रीराम मंदिर अयोध्या मे होने वाले प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तैयारीयों हेतु नामित किया गया हैं। डॉ. बृजेश कुमार को अयोध्या मे सेक्टर प्रभारी बनाया गया हैं, साथ ही प्राण प्रतिष्ठा मुख्य आयोजन की व्यवस्थाओं में भी लगे हुए हैं, जिनके ज़िम्मे कार्यक्रम स्थल पर अतिथिगण के आगमन से पूर्व सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराये जाने की ज़िम्मेदारी हैं।
स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे डॉ. बृजेश

उन्होंने इस सम्बन्ध मे बताया की उनके द्वारा कराये गए पूर्व आयोजनों के अनुभव के आधार पर नगर विकास विभाग द्वारा उन्हें श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी दी गयी गई। ईओ ने बताया कि उन्होंने अपने सेवाकाल में इतना भव्य आयोजन नहीं देखा हैं, श्रीराम मंदिर के कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु उनकी ड्यूटी लगायी गयी हैं यह आयोजन उनके सेवाकाल का सबसे बड़ा और भव्य आयोजन हैं इस दायित्व में अध्यात्म के साथ सेवा एवं ड्यूटी का मेल हैं यहाँ आकर एवं इस आयोजन का भाग बनना बहुत गौरान्वित क्षण हैं। उनकी शीर्ष प्राथमिकता हैं की शासन द्वारा जिस भरोसे से उनको दायित्व सौंपा गया हैं शत प्रतिशत पूर्ण किया जाये जिसके लिए अयोध्या में कैम्प करके दिन रात आयोजन के भव्य रूप से सकुशल संपन्न हो जाने तक इसी ऊर्जा के साथ कार्य मे जुटे रहना हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!