Home > देश > चेतन पंचतत्व में विलीन/कलेक्ट्रेट समेत कई जगह श्रद्धांजलि सभा

चेतन पंचतत्व में विलीन/कलेक्ट्रेट समेत कई जगह श्रद्धांजलि सभा

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश। (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व ख्यातिलब्द्ध सलामी बल्लेबाज चेतन चैहान का अंतिम संस्कार 17 अगस्त को बृजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया।
गौरतलब है वह अमरोहा की नौगावां विधान सभा से विधायक थे। उनका 16 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल में किडनी फेल हो जाने के कारण निधन हो गया था। उनके पुत्र विनायक ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी पत्नी संगीता, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उनके प्रशंसक मौजूद रहे।
उधर अमरोहा में कई जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वर्गीय चेेतन चैहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


कलेक्ट्रेट सभागार
कलेक्ट्रेट सभागार अमरोहा में शोकसभा आयोजित की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन ताडा, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार बंसल समेत अधिकारी/कर्मचारियों ने गहरा दुख प्रकट किया। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चैहान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
जिलाध्यक्ष बृजेश चैधरी ने कहा कि चेतन चैहान जी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी के साथ साथ अच्छे राजनीतिज्ञ थे उनकी साफ सुधरी छवि को जनता हमेशा याद रखेगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ राजीव शर्मा, राकेश वर्मा, विरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, पूरन सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी, जिला कोषाध्यक्ष धीरज, नामित सभासद रुपेश कुमार, प्रखर चैहान, अमित सैनी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।


राजकीय इंटर कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में भी शोक सभा हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी, संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, अनुमेष कुमार, कावेन्दर सिंह, राजीव सिंह, जय वीर सिंह श्रीमती नीरज यादव, कुमकुम चैधरी, संगीता, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!