Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > सामाजिक समरसता के अग्रदूत महर्षि दयानंदः अभय आर्य

सामाजिक समरसता के अग्रदूत महर्षि दयानंदः अभय आर्य

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

आर्य समाज अमरोहा के प्रधान अभय आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने आर्यसमाज की स्थापना कर जातिवाद के खात्मे का संदेश और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का सूत्र दिया।
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती
आर्य समाज, स्त्री आर्य समाज और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा अमरोहा के तत्वावधान में आर्य समाज में शनिवार की शाम को महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले आर्य समाज की भव्य यज्ञशाला में राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को आर्य समाज के पुरोहित आचार्य आदित्य शास्त्री से संपन्न कराया। इसमें मुख्य यजमान आर्य समाज अमरोहा के प्रखर स्तम्भ विनय प्रकाश आर्य व अंजू आर्य, सुरेश विरमानी व निर्मल विरमानी, डाॅ. सुधांश शर्मा व डाॅ. बीना शर्मा, अश्वनी खुराना व मधु खुराना, अशोक अग्रवाल व अंशु अग्रवाल रहे।
दयानंद का योगदान विषय पर गोष्ठी
यज्ञ के बाद आर्य समाज के विरजानंद सभागार में महर्षि दयानंद का समाज के लिए योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आर्य समाज के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए आर्य समाज अमरोहा के प्रधान अभय आर्य ने कहा कि महर्षि दयादंन महान समाज सुधारक और आजादी के पुरोधा थे। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। महिलाओं को समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाया। सभी को वेद पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने झूठ और आडंबर का प्रबल विरोध किया।
भजनों से दयानंद के योगदान पर रोशनी
स्त्री आर्य समाज की प्रधाना निर्मल विरमानी ने कहा कि महर्षि दयादंन सरस्वती ने महिलाओं पर जो उपकार किए उनके ऋण को चुकाया नहीं जा सकता है। मंत्राणी डाॅ. बीना शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद ने सत्यार्थ प्रकाश की रचना कर सभी को सत्य की राह दिखाई।

सुप्रिया खुराना व कमला अरोरा, अनु अरोरा, ऊषा आर्य, निशि रस्तोगी, रीशू व शारदा ने भजनों के माध्यम से दयानंद के योगदान पर रोशनी डाली।
इस अवसर डाॅ.जीपी सिंह, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. अनिल रायपुरिया, डाॅ. सुधांश शर्मा, अनिल जग्गा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का काव्यात्मक संचालन मधु खुरान ने बखूबी किया।
इस मौके पर आर्य समाज के मंत्री नत्थू सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, विनय त्यागी, मनोहर लाल खुराना, हरिओम अग्रवाल राहुल मोहन माहेश्वरी, संजीव रस्तोगी, सुभाष दुआ, अभय सिंघल, शशि प्रकाश, शिवम रस्तोगी, राकेश अग्रवाल,शंकर प्रकाश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सुबोध रस्तोगी आदि एवं स्त्री आर्य समाज की सदस्याएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!