Home > देश > क्रीड़ा भारती के पुरुजीत अध्यक्ष व निर्भय सचिव बने

क्रीड़ा भारती के पुरुजीत अध्यक्ष व निर्भय सचिव बने

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
क्रीड़ा भारती जनपद अमरोहा की बैठक में एनआईएस कोच पुरुजीत सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और निर्भय विश्नोई को सचिव चुना गया।
गजरौला में हुई बैठक
20 सितंबर को संगठन की बैठक का आयोजन सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल प्रेम धाम गजरौला में हुआ। जिसमें क्रीड़ा भारती की कार्यकारिणी का गठन और आने वाले समय में किस तरह से क्या-क्या खेल गतिविधियां आयोजित होंगी इस पर चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन
सबसे पहले सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें एन आई एस कोच पुरुजीत सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही विकास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविराज सिंह और राजदीप सिंह, मीनू पंवार और सुमायला जावेद को उपाध्यक्ष, निर्भय विश्नोई को सचिव, जोगेन्द्र सिंह और सचिन गंधर्व को संयुक्त सचिव, कंचन सिंह कोषाध्यक्ष ओमकारी गुर्जर, प्रियंका प्रजापति एवं रीता यादव को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
तहसील प्रमुख का भी चयन हुआ
इसके साथ ही तहसील प्रमुख का चयन हुआ जिसमें जोगेन्द्र सिंह को तहसील धनौरा का प्रमुख, देवेंद्र सिंह अमरोहा, आलोक श्रीवास्तव को हसनपुर, तथा शाह आलम को नौगावां सादात तहसील का प्रमुख चुना गया। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें संजीव सागर को गजरौला, मतीन अहमद जोया, विकास चौहान अमरोहा, राजकुमार सिंह धनौरा, अश्वनी कुमार हसनपुर और अभिनव मलिक को गंगेश्वरी की जिम्मेवारी दी गई।
क्रीड़ा भारती खेल को बढ़ावा देती
इस बैठक की अध्यक्षता विकास चौहान एवं विपिन पंघाल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुजीत सिंह ने बैठक में कीड़ा भारती द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा भारती खेल को बढ़ावा देती है। तथा विभिन्न खिलाड़ियों को एक खेल का मंच प्रदान करती है। आने वाले समय में क्रीड़ा भारती के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें अगले माह कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता पहले ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगी और उसके बाद जिला स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से प्रत्येक माह एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिससे कि जनपद अमरोहा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!