Home > देश > आर्यसमाज के अभय आर्य प्रधान व नत्थू सिंह मंत्री बने

आर्यसमाज के अभय आर्य प्रधान व नत्थू सिंह मंत्री बने

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्यसमाज अमरोहा अभय आर्य को प्रधान और नत्थू सिंह को मंत्री चुना गया। आर्यमसाज अमरोहा के इतिहास में अभय आर्य ऐसे युवा हैं जिन्हें सबसे कम आयु का प्रधान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी कर्मठता के सभी कायल हैं।


28 सितंबर को प्रातः काल की शुभ बेला म ेंयज्ञ वैदिक अग्निहोत्र आर्य समाज,अमरोहा के प्रांगण में स्थित पवित्र यज्ञशाला में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आर्य जनों की उपस्थिति में गुरुकुल महाविद्यालय,पूठ के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानन्द सरस्वती एवं आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।

 

मुख्य यजमान
सुभद्रा देवी व नत्थू सिंह आर्य, अंजू आर्या व विनय प्रकाश आर्य, मधु खुराना व अश्वनि खुराना और निर्मल विरमानी व सुरेश विरमानी रहे।
मध्यान्ह बेला में आर्य समाज, अमरोहा का साधारण वार्षिक अधिवेशन मुख्य अतिथि स्वामी अखिलानदं सरस्वती, चुनाव अधिकारी ठाकुर पाल प्रांतीय अतंरंग सदस्य एवं डॉ अशोक आर्य प्रतिष्ठित प्रदेश अंतरंग सदस्य की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अभय आर्य प्रधान, नत्थू सिंह आर्य मंत्री व अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष सुभाष दुआ द्वारा एवं वार्षिक रिपोर्ट मन्त्री अभय आर्य द्वारा प्रस्तुत की गई ।


कार्यकारिणी एवं अतंरंग सदस्यों की सूची
सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान
डॉ अनिल रायपुरिया उप प्रधान
सत्यप्रकाश खुराना उप प्रधान
दिनेश चंद्र रस्तोगी वरिष्ठ उप मन्त्री
कुंवर विनीत अग्रवाल उप मन्त्री
डॉ. जगत सिंह उप मन्त्री
हरिओम अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष
विनय प्रकाश आर्य भू संपत्ति अधिष्ठाता
डॉ. गजेंद्र पाल सिंह मीडिया प्रभारी
डॉ. अशोक आर्य स्वागताध्यकक्ष
सुरेन्द्र पाल सिहं पुस्कालयध्पक्ष
विजेन्द्र पाल सिंह आडिटर
मनोहर लाल आर्य आर्य वीर दल अधिष्ठाता
अभय आर्य सत्संग अधिष्ठाता
राजेश कुमार भण्डाराध्यक्ष बनाए गए।
अंतरंग सदस्य
हरिश्चन्द्र आर्य, हेतराम सागर, विनय त्यागी, कमलेश चन्द्र अग्रवाल, अश्वानि खुराना, आर्येन्द्र आर्य, विशाल गोयल, सलिल नाथ गोयल, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शशी प्रकाश, अभय सिंघल, डॉ. राजीव प्रकाश यादव, नरेन्द्र कान्त गर्ग,सुनील गुप्ता, यशवंत सिंह, मुकेश सागर, अनुज गोयल, रोहित गोयल बनाए गए।
आभार व्यक्त किया
नव निर्वाचित प्रधान अभय आर्य ने वह सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। आपने मुझे आर्य समाज, अमरोहा के प्रधान पद के सेवक के रूप में चुना। मैं धन्यवाद करता हूं अपने माता-पिता का जिनके आशीर्वाद फल स्वरुप में आप सभी के सम्मुख खड़ा हूं और आर्य समाज के प्रति समर्पित हू मैं नमन करता हूं पूजनीय दादाजी अमरोहा रत्न स्वनाम धन्य सत्य प्रकाश जी आर्य जिनके संस्कार ही हमें आर्य समाज में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
पूरी निष्ठा व समर्पण से काम करूंगाः अभय आर्य
उन्होंने कहा कि वह सभी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सभी साथ मिलकर आर्य समाज अमरोहा को पूरी निष्ठा के साथ शिखर पर पहुंचाएंगे आर्य समाज अमरोहा का नाम प्रदेश में उच्च स्थान पर रहा है और हमेशा रहेगा आर्य समाज अमरोहा हमेशा समाज कल्याण के लिए अग्रणी रहता है और हमेशा रहेगा। हम सभी साथ मिलकर आर्य समाज अमरोहा में अमरोहा शहर व आसपास के क्षेत्रों के आमजन को बिना किसी भेदभाव के जोड़ने का प्रयास करेंगे जिस आशा व विश्वास के साथ आर्य समाज के संगठन ने प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा पूर्वक पालन करूंगा।।
मन्त्री नत्थू सिहं आर्य जी ने उपस्थित आर्य जनो का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मौजूद रहे
समारोह में मुख्य रूप से आचार्य दिनेश,आचार्य मुकेश,रमेश विरमानी,तूलिका आर्या,डा० बीना आर्या,निशि रस्तौगी,मुदित अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,अंकित बसंल,कपिल अग्रवाल,शरद अग्रवाल,डॉ. अनुपम गर्ग, शुलभ अग्रवाल, योगेश सर्राफ, डॉ. दीपक अग्रवाल, अनिल जग्गा, हदेश नरायन, कौशल रस्तौगी,संजीव रस्तौगी, चन्द्रकान्ता खुराना, नितिन गुप्ता, राजू गुप्ता,टिंकू गेरा, राजवीर यादव,शिवम रस्तौगी आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!