Home > देश > महिला शिसं गोष्ठीःई-पाठशाला की सफलता को रणनीति

महिला शिसं गोष्ठीःई-पाठशाला की सफलता को रणनीति

 

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के बैनर तले 7 अगस्त को जनपद अमरोहा की कार्यकारिणी द्वारा अमरोहा स्थित सुमंगलम् होटल में ’वॉयस ऑफ़ वुमन टीचर्स फॉर मिशन प्रेरणा’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ई-पाठशाला को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
प्रेरणा लक्ष्य ऐप से छात्रों की मदद
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय प्रिंसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी जोया श्रीमती आयशा बी, महिला शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्री व मंडल अध्यक्ष डॉ ऋतु त्यागी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमा तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अनीता राठौर व मंडल संगठन मंत्री शाजिया परवीन जनपद अमरोहा कार्यकारिणी की अध्यक्षा सविता आर्य सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे। संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला को वर्तमान शैक्षिक परिस्थितियों में सफल कैसे बनाया जा सकता है और किस प्रकार प्रेरणा लक्ष्य ऐप द्वारा कोरोना काल में स्कूली छात्रों की मदद की जा सकती है,इस विषय पर शिक्षकों के साथ चर्चा करना था। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तिकरण को समर्पित महत्वाकांक्षी योजना ’मिशन शक्ति’ के दूसरे चरण को जन-जन तक पहुंचाने में महिला अधिकारी व कर्मचारी क्या भूमिका निभा सकते हैं,इस पर भी मंथन हुआ।
अखबार ’वायस ऑफ़ वुमेन’ की संकल्पना
सभा में मंडल अध्यक्ष डॉ ऋतु त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का उद्देश्य महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने एवं उनकी महिला संबंधी समस्याओं को उच्च पटल पर मजबूती के साथ रखने के साथ छिपी हुई महिला प्रतिभाओं को आगे लाना भी है। शिक्षा जगत से जुड़ी हमारी अनेक महिला साथी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है किन्तु सिर्फ कुछ लोगों का कार्य ही सामने आ पाता है।अनेक प्रतिभायें गुमनामी में दम तोड़ देती हैं एवं अन्य साथी उनसे प्रेरित होने से वंचित रह जाती हैं। अतः उपरोक्त कार्य की आवश्यकता एवं गंभीरता को समझते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के द्वारा सिर्फ महिलाओं के अखबार ’वायस ऑफ़ वुमेन’ की संकल्पना की गई एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश समिति एवं अन्य साथियों के सहयोग से उपरोक्त कार्य द्वारा उन महिला साथियों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है,जो आज तक सामने नहीं आ पाए। उपरोक्त समाचार पत्र का विमोचन 3 अगस्त 2021 को लखनऊ में हुए संघ के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के द्वारा किया गया था।
पदाधिकारियांे का प्रमाण पत्र
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा जनपद अमरोहा की कार्यकारिणी सदस्यों को आधिकारिक रूप से प्राधिकार पत्र भी वितरित किए गए,जिसमें सविता आर्या जिला अध्यक्ष, कोमल महामंत्री, मृणालिनी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सविता देवी, डॉ नंदिता, रजनी दाधीच, सीमा, वरदा शुएब उपाध्यक्ष, प्रियंका चौहान मंत्री, दीक्षा संयुक्त मंत्री, शाईस्ता नाजिम, रानी शशि दिवाकर, निशी सिंह संगठन मंत्री, हिना ख़ुर्शीद कोषाध्यक्ष व शालिनी आर्या को मीडिया प्रभारी आदि पदों का कार्यभार प्रदेश के प्राधिकार पत्र के साथ सौंपा गया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!