Home > देश > कोरोना जागरूकताः अनिल, रेखा, श्वेता, मीनाक्षी, प्रियंका, प्रीति व नीरज की रचनाओं संग

कोरोना जागरूकताः अनिल, रेखा, श्वेता, मीनाक्षी, प्रियंका, प्रीति व नीरज की रचनाओं संग

डाॅं. दीपक अग्रवाल
अमरोहा। (सनशाइन न्यूज)
कोरोना वायरस आज वैश्विक महामारी बन गया है। तमाम वैज्ञानिक और चिकित्सक इसके खात्मे के प्रयास मंे जुटे हैं। विभिन्न देशों की सरकारें अपने अपने नागरिकांे को संरक्षित करने का प्रयास कर रही हैं। भारत सरकार भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन की हिफाजत के लिए कार्य कर रही हैं। सन शाइन न्यूज ने टीचरों की रचनाओं के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया है। बड़ी संख्या में रचनाएं प्राप्त हुई प्रस्तुत हैं चयनित रचनाएंः
बचिएगा कोरोना से,औरों को भी बचाना।
घर में ही रहना मित्रों,बाहर कहीं न जाना।।
कोरोना,नाम की ये, आयी नयी बीमारी,
ये फैलती तेजी से, भयभीत दुनिया सारी,
इससे बचाव हेतु,बस करिएगा तैयारी,
हाथ धोना अपने,
और इम्युनिटी बढ़ाना।
बचिएगा कोरोना से,औरों को भी बचाना।।
खांसी, बुखार संग संग,यदि सांस की परेशानी,
हो सकता है कोरोना,ये इसकी है निशानी,
उपचार कराने में,करना न आनाकानी,
बनना न स्वयं डॉक्टर,
तुम अस्पताल जाना।
बचिएगा कोरोना से,औरों को भी बचाना।।
एक दूसरे से रहिए,दूरी जरा बनाकर,
उनसे विशेष बचिए,जो आये विदेश जाकर,
न बुलाइए किसी को,न जाओ बुलावा पाकर,
भीड़-भाड़ से अब,
दूरी तुम बनाना।
बचिएगा कोरोना से,औरों को भी बचाना।।
इससे बचें रहोगे,बस रखना सावधानी,
लेना सुपाच्य भोजन,और पीना गर्म पानी,
रखिएगा ध्यान अपना, जिंदगी स्वयं बचानी,
करिएगा बस नमस्ते,
अब हाथ न मिलाना।
बचिएगा कोरोना से,औरों को भी बचाना।।

डॉ.अनिल शर्मा अनिल
मुहल्ला-गुजरातियान, धामपुर-246761
जिला- बिजनौर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल-9719064630


रिश्तो का महत्व समझाने आया है यह करोना।
अपने दिल के टुकड़े , कभी दूर तुम करोना।
भेजो न दूर इतनी ,चाहकर भी आ सके ना।
रखो लाख दिल के पास, चाहकर भी पा सके ना।
उसकी सलामती की दिल से दुआ करोना।
दहशत से बेहतर , प्रार्थना मिलकर सभी करोना।
अपने दिल के टुकड़े,कभी दूर तुम करोना।
भारतीय संस्कृति सिखलाने आया है करोना।
वेदों का ज्ञान देने, पढ़ने- पढ़ाने फिर से।
कुछ ध्यान योगा करने , ठहराव थोड़ा करने ।
अपनत्व भाव भरने, फासले खत्म करने।
कुछ दूरियां मिटाने आया है यह करोना।
चुम्बन ,मिलन को त्यागो करबद्ध नमन करोना।
अपने दिल के टुकड़े, कभी दूर तुम करोना
मुंह मास्क से ढको, और हाथ धोओ प्यारे ।
जो भी हो राष्ट्र हित में कर काम दिल से सारे।

रेखा रानी, ब्लाक मंत्री
प्राथमिक शिक्षक संघ
गजरौला।
—————–

पांच नियम अपनाना,
दूर भागेगा वायरस करोना
घर में आ सर्वप्रथम हाथ साफ करना
स्वच्छता का है प्रथम नियम
खांसते-छीकते, रुमाल का प्रयोग करना
सभ्यता का है द्वितीय नियम
बेमतलब घूमना देखो बिल्कुल न करना
अनुशासन है तृतीय नियम
हाथ न मिला, सिर्फ नमस्कार करना
अपनी संस्कृति है , चतुर्थ नियम
प्रतिदिन व्यायाम व पौष्टिक आहार
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना,पंचम नियम
जीवन में पांच नियम अपनाना
आओ सब मिलकर भगा दे वायरस करोना

श्वेता सक्सेना, शिक्षिका
यूपीएस तिगरिया खादर
गजरौला।

————————-

कोरोना से बचकर रहना,
हाथो को साबुन से धोना

करो नमस्ते बस दूरी से,
बंद करो अब हाथ मिलाना।

खाँसी के सँग साँस रुके तो
समझो रोग हुआ कोरोना

मुँह को रखना मास्क लगाकर
भीड़भाड़ में कहीं न जाना

कुछ हफ्तों तक घर ही रहना,
सबको ही संदेश ये देना।

चरण तीसरा कोरोना का
बढ़े संक्रमण, काट कोई ना

करने से जीवों का भक्षण,
मानव को अब पड़ा है रोना।

हे ईश्वर दुनिया के मालिक
खत्म करो अब ये कोरोना ।

मीनाक्षी ठाकुर, शिक्षिका
मिलन विहार, मुरादाबाद।
———————

मिलकर खत्म करो कोरोना’ ….

बन्द करो कोरोना का रोना,
बनो सनातन कुछ ना होना।
तन- मन- जीवन हिन्दू हो तो,
सदा स्वस्थ कोई रोग ना होना।।

करना है तो करो नमस्ते,
शेक हैंड मत करो ना।
खाने में शाकाहार करो,
मांसाहार मत करो ना।।

रोज करो तुलसी का सेवन ,
धूम्रपान मत करो ना।
नीम गिलोय का घूंट भरो,
मदिरा पान मत करो ना।।

देशी भोजन रोज करो,
फास्ट फूड मत करो ना।
हाथ साफ दस बार करो,
आंखों को टच मत करो ना।।

अग्नि संस्कार करो शव का,
लाश दफन मत करो ना।।

वातावरण को साफ करो,
स्पीट इन पब्लिक स्पेस मत करो ना।
सोशल गै दरिंग मत करो,
इनफेक्ट वर्क प्लेस मत करो ना।।

ये सब नहीं करो ना ,
ताकि खत्म हो कोरोना।।


प्रियंका प्रजापति, शिक्षिका
पीएस बटूपुरा
गजरौला।

———————-

कोरोना को मिलकर दूर भगाओ
………….. …………. ………..
जागो जागो और जगाओ
कोरोना को मिलकर दूर भगाओ
खुद रहो घर औरों को भी बताओ
मिलकर सबसे हाथ न मिलाओ
मोदी जी का हमसे है कहना
जनता कफर््यू में सहयोग है देना
खुद ही आज बनेगे रक्षक अपने
यही बात सबको समझाओ
दिशा निर्देशो का पालन करना
संकल्प हमको ये लेना होगा
इस आपदा से अपने देश को बचाओ
मूर्खता बस ये मत करना
इसको कोई अफवाह मत समझना
ये न हो कि फिर बाद में पछताओ
आज विश्व संकट में है।
सबका सहयोग जरूरी है
बात ये महत्वपूर्ण सब तक पहुँचाओ
जागो जागो और जगाओ
कोरोना को मिलकर दूर भगाओ


प्रीति चोधरी, शिक्षिका
जीजीआईसी, हसनपुर।
—————————
कोरोना को हराना है
कोरोना को हराना है।
भारत बंद अभियान को सफल बनाना है।।

एक दिन सफर न करके बन्दे तू काम कर महान।
अपने देश को कोरोना से बचाकर काम कर महान।।

एक दिन घर रहकर देश पर करो उपकार।
अपने वतन पर आने वाले संकटों पर करो तुम वार।।

मानवता की खातिर अपने घर पर रहकर तो देखो।
कोरोना वायरस के चक्र को तोड़कर तो देखो।।

कोरोना हारेगा भारत जीतेगा।
चक्र टूटेगा भारत वासी जीतेगा।।

नीरज कुमार यादव, शिक्षक
प्रावि लाडनपुर, धनौरा।
…………..

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!