डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में अंशिका, कौशल, रोहित और कार्तिक ने अपने-अपने वर्ग की दौड़ मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 फरवरी 2026 को अमरोहा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन राम इंटर कॉलेज बादशाहपुर में किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरिंदर सिंह ढिल्लो व खंड शिक्षा अधिकारी सोनू सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने 50 मी बालिका वर्ग दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ब्लॉक पीटीआई अजीत कुमार ने अतिथियों का बैज लगाकर तथा कैप पहनाकर स्वागत किया।
50 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम
खेल परिणाम निम्न प्रकार रहे 50 मी बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर दौड़ में अंशिका प्रथम और इनायत द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में शाहजीन प्रथम गौसिया द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम और अलफिजा द्वितीय स्थान पर रही, 400 मीटर दौड़ में कौशल प्रथम अंशिका द्वितीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग में 50 मीटर में रोहित प्रथम व शिवांग दूसरे स्थान पर, 100 मीटर में कार्तिक प्रथम व सादिक द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम इस्माईल द्वितीय, 400 मीटर में इस्माइल प्रथम कार्तिक द्वितीय स्थान पर रहे।
ये मौजूद रहे
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन चौहान, एससी एसटी टीचर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष वरण सिंह एससी एस टी बेसिक टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष करतार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश चौहान, नीरज चौहान, एआरपी. संजीव कुमार और लव सूरी, व्यायाम शिक्षकों में महेश कुमार योगाचार्य परवेज खान, लोकेश कुमार आर्य, विकास चौधरी, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लुकमानुद्दीन, विवेक शर्मा, संकुल शिक्षकों में सर्वेश चंद, धर्मेंद्र सिंह संजीव सिरोही, श्रीनिवास कुमार, प्रमोद कुमार, विजेंद्र सिंह, निशि भूषण,डॉक्टर रेनू, ओंकारी गुर्जर,सुषमा वंदना मागध, रजनी दधीच, गुलनाज बानो, रमा रस्तोगी, रेखा सागर, रेनू सिंह आकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अमरोहा ब्लॉक खेलःअंशिका, कौशल, रोहित और कार्तिक दौड़े सबसे तेज

