एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
लेखक और पत्रकार डॉ.दीपक अग्रवाल को उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला प्रशासन अमरोहा द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. दीपक अग्रवाल को यह सम्मान उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाना था, लेकिन बाहर होने के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो सकें। 27 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्य अधिकारी पुनीत कुमार भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि डॉ. दीपक अग्रवाल बिजनौर टाइम्स, चिंगारी सांध्य दैनिक अमर उजाला, हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर सरीेखे समाचार-पत्रों पर विभिन्न पदों पर रहे। वे 16 साल जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार के असिस्टेंट प्रोफेसर रहे। उनकी तीन पुस्तकंे ‘प्रेरणा-पुंज‘(सफल व्यत्तियों के साक्षात्कार) ‘बढ़ो गगन की ओर‘(सफल महिलाओं के साक्षात्कार) और ‘शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा‘ (स्मृतियाँ) प्रकाशित हो चुकी हैं। अन्य विषय पर पुस्तक लेखन जारी है। साथ ही इन दिनांे वे सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गुलड़िया (अमरोहा) से भी जुड़े हैं। इसके अलावा सनशाइन न्यूज पोर्टल का संचालन भी करते हैं। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं और जिला प्रशासन की कई समितियों में भी नामित हैं।
डॉ. दीपक अग्रवाल साहित्य व पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवा को सम्मानित

