Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > गजेटियर सदस्य डॉ. दीपक अग्रवाल पहुंचे राम सिंह के ‘मन की बात रेडियो संग्रहालय‘/गिनीज बुक में होगा दर्ज

गजेटियर सदस्य डॉ. दीपक अग्रवाल पहुंचे राम सिंह के ‘मन की बात रेडियो संग्रहालय‘/गिनीज बुक में होगा दर्ज

एसएस न्यूज
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

मुरादाबाद मंडल गजेटियर कमेटी के सदस्य डॉ.दीपक अग्रवाल ने अमरोहा के गजरौला शहर में स्थापित राम सिंह बौद्ध के विश्व के सबसे बड़े ‘मन की बात रेडियो संग्रहालय‘ का अवलोकन किया। इस संग्रहालय को गिनीज बुक में दर्ज करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि राम सिंह बौद्ध भारत के पहले मन की बात रेडियो संग्रहालय के संस्थापक हैं। यह संग्रहालय गजरौला में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, बुद्ध नगर (नाईपुरा) में स्थित है। उनके संग्रहालय में विभिन्न ब्रांड के 1250 रेडियो को संग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें रेडियो संग्रह की प्रेरणा तीन अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम से मिली। उसके बाद वे विभिन्न प्रकार के मॉडलों के रेडियो को संग्रहित करने में जुट गए। 26 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 107 वीं कड़ी में राम सिंह बौद्ध के रेडियो संग्रहालय का उल्लेख किया।
राम सिंह का जन्म 20 जुलाई 1955 को अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र के गाँव मोहम्मदपुर में हुआ। उनके पिता स्व. पातीराम सिंह किसान थे। उन्होंने हिंदू कालेज, मुरादाबाद सेबीए किया। वे 1976 से 2015 तक उत्तर प्रदेश भंडारण निगम मंे विभिन्न पदों पर सेवारत रहे। 2016 से 2020 तक जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कासगंज व रामपुर में सदस्य रहे। उन्होंने गजरौला में सिद्धार्थ शिक्षा संस्थान व बुद्ध शिक्षा संस्थान की स्थापना की।
उन्होंने महात्मा ज्योतिबाफूले जीवन दर्शन, बुद्धवाणी और दलित स्मारकों का विरोध तीन हिंदी पुस्तकांे का लेखन किया। उनकी पहली पुस्तक महात्मा ज्योतिबाफूले जीवन दर्शन का टोकियो विश्वविद्यालय, जापान द्वारा मई 2021 में पुस्तकालय हेतु चयन किया गया। जिसका क्रमांक एच.यू.बी/683810 पुस्तकालय मंे पंजीकृत है। उनकी वार्ताओं का आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से प्रसारण हुआ है।
उनके संग्रहालय में रेडियों के अलावा भारतीय डाक टिकट 4000, भारतीय सिक्के कुषाण, कनिष्क, मुगल, ब्रिटिश, स्वतंत्र भारत 3000, पुरानी पुस्तकों की पांडुलिपियाँ 1000, ग्रामोफोन रिकार्ड 1000, जिनमें महात्मा गंाधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर की आवाज के रिकार्ड मुख्य हैं। पुराने समाचार पत्र जिनमें स्वतंत्रता दिवस 1947 व आपातकाल 1975 आदि का संग्रह उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि उनका रेडियो संग्रहालय भारत की नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा है। इसको गिनीज बुक में दर्ज करने के लिए सर्वे हो गया है संभवतः शीघ्र ही इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉडर््स में दर्ज कर लिया जाएगा।
डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि राम सिंह बौद्ध के मन की बात रेडियो संग्राहलय को मुरादाबाद मंडल के गजेटियर में भी शामिल किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!