Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा महोत्सव में डॉ. यतीन्द्र कटारिया की पुस्तक का विमोचन

अमरोहा महोत्सव में डॉ. यतीन्द्र कटारिया की पुस्तक का विमोचन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर डॉ यतीन्द्र कटारिया की कृति का कमिश्नर व आगंतुक अतिथियों ने विमोचन किया।
अमरोहा नगर के इतिहास में पहली बार आयोजित हुए अमरोहा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जनपद के बेसिक शिक्षक और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों से सम्मानित तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार व आईआईटी राजभाषा राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी के रूप में पहचान रखने वाले लेखक व वक्ता डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार ने जहाँ महोत्सव का कुशल संचालन किया, वहीं उनकी पुस्तक हिंदी का विश्व विस्तार के द्वितीय अंक का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, एमएलसी डॉ हरिसिंह ढिल्लों व डॉ. जयपाल व्यस्त, विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी तथा नगर पालिका परिषद अमरोहा अध्यक्षा शशि जैन ने विमोचन किया। सभी ने उनकी साहित्य यात्रा के लिए बधाई दी वहीं कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए एमएलसी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों ने डॉ. यतीन्द्र कटारिया को गले लगाकर व पीठ थपथपा कर कुशल संचालन के लिए बधाई दी। वहीं एमएलसी डॉ. जयपाल व्यस्त ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. कटारिया उनके संचालन की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं एक शिष्य के रूप में उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ सदैव उनके साथ हैं।
इन्होंने दी शुभकामनाएँ
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिला अध्यक्ष देवराज व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील नगर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास चौहान तथा विशिष्ट बीटीसी संगठन के जिलाध्यक्ष शाहनवाज महिला शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीतू सिंह आदि ने डॉ यतीन्द्र कटारिया की उपलब्धि को बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं जनपद के विभिन्न साहित्यकारों भुवनेश चंद्र शर्मा भुवन, शशि त्यागी डॉ मधु चतुर्वेदी बांकेलाल सारस्वत, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ.दीपक अग्रवाल तथा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी आदि ने भी पुस्तक विमोचन के लिए डॉ यतीन्द्र कटारिया को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!