Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम राजेश: श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता

डीएम राजेश: श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठ और सेवाभावी बनने की प्रेरणा देता है उन्होंने समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किए वे आज भी प्रांसगिक हैं।
आर्य समाज में विश्व कल्याण यज्ञ
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को आर्य समाज अमरोहा के तत्वावधान में पूर्वाहन 11 बजे यज्ञशाला में विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की ब्रह्मा श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, शिखापुरम् की संस्थापिका/प्राचार्या डॉ. सुमेधा रहीं। मुख्य यजमान जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के अलावा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन व अतुल कुमार जैन, अमरोहा की पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती रंजना ढिल्लो, डॉ. अशोक आर्य व डॉ. बीना आर्या, डॉ. जीपी सिंह व श्रीमती मीना सिंह, सुरेश विरमानी व श्रीमती निर्मल विरमानी, प्रवीण आर्य व श्रीमती लीना आर्या रहीें। डॉ. सुमेधा ने वेदों के आधार पर यज्ञ के महत्व को इंगित करते हुए भगवान श्रीराम की महिमा का उल्लेख किया।
श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, शिखापुरम् की की ब्रह्मचारणियों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
प्रधान अभय ने श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर्य समाज अमरोहा के प्रधान अभय आर्य ने विस्तार से श्रीराम के चरित्र पर रोशनी डालते हुए बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने श्रीराम को अपने अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश मंे एक आदर्श पुरुष के रूप में महिमामंडित किया है। उन्होंने सभी से आर्य समाज में नियमित हर रोज होने वाले यज्ञ मंे शामिल होने का आह्वान भी किया।
लाइव प्रसारण को भी अवश्य देंख
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन रामलला के बाल्यस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा का बडे़ ही सौभाग्य का दिन है। सभी मिलकर दीपावली मनाएं। हमें अमरोहा में रहकर अयोध्या जैसा आभास होना चाहिए। खूब सजावट करें, भजन कीर्तन करें और अयोध्या से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव प्रसारण को भी अवश्य देंखे।
अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि यज्ञ से पर्यावरण स्वच्छ होता है और प्रदूषण दूर होता है। हम सभी को मिलकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाना है। उन्होंने सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पसंद के प्रत्याशी को मतदान करने का भी आह्वान किया।
मोदी को वोट देने का आह्वान
नगर पालिका अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि हमारे रामलला फटे तिरपाल से अपने मंदिर में विरजमान होंगे, 22 जनवरी का दिन हमारे लिए बड़े ही गौरव का दिन होगा। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट देने का आह्वान भी किया। आर्यसमाज के पदाधिकारियों अधिष्ठाता विनय प्रकाश आर्य, मंत्री नत्थू सिंह आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया और स्मृति चिह्न प्रदान किए।
इस मौके पर हेतराम सागर, कमलेश अग्रवाल, अंजू आर्या, तूलिका आर्या, योगेश जैन, ओमपाल सिंह, विनय त्यागी, आर्य समाज के कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, डॉ. अनिल रायपुरिया, राजनाथ गोयल, सिद्धार्थ जैन, विशाल गोयल, कुंवर विनीत अग्रवाल, शार्दुल अग्रवाल, अनिल जग्गा, अंकित बंसल, राहुल माहेश्वरी, कपिल अग्रवाल, मनोज वर्मा, यशवंत सिंह, सुभाष दुआ, रमेश विरमानी आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!