Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > संस्कार भारतीः भाषण प्रतियोगिता में सकीना, राहिला व जैनब विजेता

संस्कार भारतीः भाषण प्रतियोगिता में सकीना, राहिला व जैनब विजेता

डॉ. दीपक अग्रवाल

अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

संस्कार भारती अमरोहा की ओर से पाइनवुड स्कूल में महर्षि वाल्मीकि की लवकुश को शिक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मुस्लिम छात्राआंे की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। यह देशभर के लिए अनोखा उदाहरण है। इस प्रतियोगिता में सकीना ने पहला, राहिला असमत ने दूसरा और जैनब जैहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पाइनवुड स्कूल में आयोजित
26 अक्टूबर गुरुवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि की लवकुश को शिक्षा विषय पर पाइनवुड स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कार भारती के प्रांतीय प्रचार मंत्री वैद्य ब्रजनन्दन शर्मा, विभाग संयोजक राम किशोर मिश्र, जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल, पाइनवुड स्कूल प्रबंधिका डॉ.कमलेश सिंह, रोहताश्व विद्यार्थी और राजनिकेतन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार भारती का ध्येय गीत ऐश्वर्य प्रभा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता विधिवत रूप से शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही सकीना ने कहा कि वाल्मीकि ने लवकुश को सामाजिक समरसता मजबूत करने की प्रेरणा दी। दूसरे स्थान पाने वाली राहिला असमत ने कहा कि लवकुश तीरंदाजी के धुरंधर बने। तीसरे स्थान पर रही जैनब जैहरा ने कहा कि वाल्मीकि ने लवकुश कुशल गायक बनाया। इसके अलावा विशाल, कशिश, पलक, शगुफ्ता, तस्कीन, अफशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
बच्चों को संस्कारवान बनने की सीख
सभी विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र और मोमैंटांे देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. कमलेश सिंह, रोहताश्व विद्यार्थी और राज निकेतन शर्मा का अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में शिक्षक सिकंदर आलम, इंतखाब और रूही जहरा शामिल रहे। वैद्य ब्रजनंदन शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती बच्चों को संस्कारवान बनाने का काम करती है। रोहताश्व विद्यार्थी ने प्रेम, सफलता और ऐश्वर्य बोध कथा के माध्यम से भाईचारा मजबूत करने की सीख दी। राजनिकेतन शर्मा ने प्रभावशाली बनने का मंत्र दिया। संस्कार भारती के महामंत्री विमल किशोर वंदेमारम ने कविता के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया।
शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं
कार्यक्रम संयोजिका डॉ.कमलेश सिंह ने कहा कि शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। यह एक ऐसा दान का जिसको जितना बांटो उतना कोष बढ़ता है। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन ऐश्वर्य प्रभा और महामंत्री विमल किशोर वंदेमातरम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्कार भारती संगीत विधा जिला संयोजक तनिश कुमार गिरि, हाशिम आरिफ, पवन सिंह और पाइनवुड स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। समापन राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के गायन के साथ हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!