Home > प्रदेश > प्रख्यात कवियत्री शशि त्यागी ने साहित्यिक अमरोहा का मचं सजाया/बही काव्य की गंगा

प्रख्यात कवियत्री शशि त्यागी ने साहित्यिक अमरोहा का मचं सजाया/बही काव्य की गंगा

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा की सीमाओं से बाहर निकल कर देशभर में अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति की गंगा बहाने वाली प्रख्यात कवियत्री शशि त्यागी ने साहित्यिक अमरोहा के मंच की स्थापना कर जिलेभर के रचनाओं को मंच प्रदान किया। इस मंच पर जहां रचनाओं के पुराने खिलाड़ियों ने अपनी यादों को ताजा किया वहीं नए खिलाड़ियों ने भी हौंसला दिखाया।
नगर पालिका के सभागार में हुआ आयोजन
29 अक्टूबर की शाम अमरोहा के रचनाओं के नाम रही। साहित्यिक अमरोहा के तत्वावधान में अमरोहा नगर पालिका के सभागार में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्द्ध साहित्यकार डॉ. यतीन्द्र कटारिया, मुख्य अतिथि डॉ. राजीव त्यागी वैंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला, श्रीमती शशि जैन अमरोहा नगर पालिका षरिषद अध्यक्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल कुमार जैन, शशि त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शशि त्यागी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। लगभग एक दर्जन देशों में हिन्दी की पताका फहराने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. मधु चतुर्वेदी, जगदीश सरन हिन्दू महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. वंदना रानी गुप्ता, हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बीना रुस्तगी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष एवं गोल्डमेडलिस्ट पत्रकार डॉ. दीपक अग्रवाल आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
इन्होंने पेश की रचनाएं

जनपद अमरोहा की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी गज़लकार आबकारी अधिकारी अनुपम मिश्र गैर, ओज के सशक्त हस्ताक्षर विमलकिशोर वंदेमातरम व जानेमाने पत्रकार/कवि विनीत अग्रवाल, डॉ.बीना रुस्तगी, चेतराम किशन देवी, डॉ. राजेश सारस्वत, दुष्यंत कुमार, उमाकांत शर्मा, कमल दीपेंद्र सिंह, राजेश कुमार अर्जुन, चंद्रपाल यात्री, जैनेंद्र सिंह, अरविन्द यादव ,सतेंद्र धारीवाल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर सभागार को अपनी सशक्त वाणी से आंदोलित कर दिया। डॉ. वंदना रानी गुप्ता ने भी विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का विश्लेषण प्रस्तुत किया।
कवयित्रियों में डॉ. मधु चतुर्वेदी ने उम्दा शेरो शायरी एवं मनमोहक गीतों से समा बाँध दिया। मनोरमा शर्मा ने प्रकृति को माध्यम बनकर सुंदर संदेश दिया। मधुरवाणी की धनी कवयित्री इंदुरानी ने दोहा छंद से गागर में सागर भरते हुए तालियाँ बटोरीं। रेखा रानी, हरमंदिर कौर, सीमा रानी, पूनम रानी ने अपनी कविताओं का वाचन किया और प्रशंसा की पात्र बनीं। वरिष्ठ कवयित्री शशि त्यागी एवं गज़लकार आकर्ष त्यागी ने भी अपनी प्रस्तुति पर तालियां बटोरीं।
साहित्कार ही समाज को दिशा देताः यतींद्र कटारिया

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता करते हुए डॉ. यतींद्र कटारिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज के दौर में समाज को सही दिशा देने का साहसिक कार्य एक साहित्यकार ही कर सकता है जो निष्पक्ष भाव से लेखन कर समाज को सही दिशा और सही दशा का ज्ञान कराता है।
वरिष्ठ कवयित्री शशि त्यागी एवं गज़लकार आकर्ष त्यागी के द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि राजीव त्यागी और विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल और साहित्यिक संचालन अमरोहा की शान भुवनेश शर्मा भुवन अमरोहवी ने किया। उन्होंने देशभक्ति पर आधारित अपनी रचना पेश कर दाद बटोरी। उन्होंने और शशि त्यागी ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को अपनी पुस्तकें भेंट की। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव त्यागी ने अपनी ओर से मधु चतुर्वेदी, शशि जैन, डॉ. यतींद्र कटारिया, अनुराग मिश्र और शशि त्यागी को सम्मानित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!