Saturday, September 21, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में 14 देशों से आए प्रतिनिधियों का काव्य पाठ

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में 14 देशों से आए प्रतिनिधियों का काव्य पाठ

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा जनपद के औद्योगिक नगर गजरौला में स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद इकाई अमरोहा तथा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी व काव्य संध्या तथा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दुनिया के चौदह देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिंदी में काव्य पाठ और संस्कृत में वेद ऋचाओं का गायन किया।
पामेला एंजेल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की
17 सितंबर को श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद इकाई अमरोहा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री व प्रभारी जनपद अमरोहा संजय सिंह गंगवार विधायक राजीव तरारा विधायक मुकेश चौधरी तथा जिलाधिकारी अमरोहा राजेश कुमार त्यागी ने दी प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमेरिका की साहित्यकार व भारतीय संस्कृति की मर्मज्ञ पामेला एंजेल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का फहरता परचम भारत की महान सांस्कृतिक विजय है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ यतींद्र कटारिया ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने अध्यक्षता की।
विभिन्न देशों के हिंदी विद्वानों का प्रतिभाग गौरव
विधायक राजीव तरारा ने अंतरराष्ट्रीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमरोहा में पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और उसमें विभिन्न देशों के हिंदी विद्वानों का प्रतिभाग करना गौरव की बात है अखिल भारतीय साहित्य परिषद का योगदान वंदनीय है तथा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शैक्षिक मापदंडों के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक योगदान दिया जाना प्रशंसनीय है
जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी सहारनपुर विधायक के रूप में उपस्थित प्रोफेसर विकेश चौधरी शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर हरेंद्र सिंह अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र देव मिर्जापुरी प्रदेश मंत्री अरविंद भाटी एडवोकेट प्रांतीय मंत्री रामवीर सिंह नागर समेत विभिन्न वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विश्व पटल पर भारतीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विदेशी विद्वानों साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों का भावभरा सम्मान किया गया इस मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए स्थानीय साहित्यकार डॉ मधु चतुर्वेदी के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं अर्पित की गई वह विश्वकर्मा दिवस पर भी विचार व्यक्त किए गए।
इन्होंने किया काव्य पाठ

कार्यक्रम में काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया कवि संध्या में डॉ रमा सिंह डॉ. पुष्पा जोशी डॉ. वीणा मित्तल श्रीमती नेहा वेद डॉ. सोनू रूप विशाल श्रीमती शशि त्यागी डॉ. पूनम बंसल रेखा रानी गीता सागर कमल दीपेंद्र सिंह जगदीश चंद्र जोशी अनुराग मिश्र गैर आदि ने सुमधुर रचना पाठ किया। काव्य संध्या का संचालन कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया तथा विभिन्न जनपद स्तरीय पदाधिकारी को दायित्व पत्र दिए गए इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी जिला पंचायत सदस्य कुंवर पाल खड़कवंशी मनीष नागर पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी अभिनव कौशिक ईश्वर सिंह गुर्जर नरेंद्र कटारिया सूरज अग्रवाल सोनू सिंह महक पाल सिंह डॉ. संजय त्यागी मुकेश विद्यालंकर अजय चौहान परम सिंह पोसवाल ब्लॉक प्रमुख मुदित गुर्जर डॉ राजीव चौधरी डॉ प्रेम किशोर शर्मा अजय त्यागी एडवोकेट प्रोफेसर प्रोफेसर लक्ष्मण नागर आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ यतीन्द्र कटारिया ने आगुंतकों का आभार व्यक्त किया तथा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!