Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षक कल्याण परिषद के श्योनाथ जिला संयोजक व भगवंत सह संयोजक बने

शिक्षक कल्याण परिषद के श्योनाथ जिला संयोजक व भगवंत सह संयोजक बने

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद अमरोहा के विवाद का पटाक्षेप। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्योनाथ सिंह प्रजापति बने जिला संयोजक और भगवंत सिंह (गंदू पाल) को जिला सह संयोजक का पद की जिम्मेदारी प्रांतीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई।
जनपद के एक वैक्वट हाल में उप्र सेवानिवृत्त कल्याण परिषद की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जनपद में विगत काफी समय से चल रहे सेवानिवृत्त शिक्षकों के जिला संगठन में विवाद का पटाक्षेप हो गया।
ज्ञातव्य हो कि जिला ईकाई में पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान न कराए जाने आदि को लेकर उनके विरुद्ध सभी ब्लाक पदाधिकारियों ने 7जुलाई 2022 को अविश्वास प्रस्ताव प्रदेश संगठन को सौंपा था। जिसकी सुनवाई करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने पर्यवेक्षक भेजकर फरवरी 2023 में रिपोर्ट मंगवाई थी। रिपोर्ट में पर्यवेक्षक टीम ने अविश्वास के तथ्यों की जांच की जो सत्य पाई गई थीं। इसके बाद 12 अप्रैल 2023 को जिला इकाई को भंग कर दिया गया था। तभी से विवाद गहराता चला गया।
संगठन की मजबूती का आह्वान

अंततः प्रदेश नेतृत्व को अर्थात प्रदेशाध्यक्ष सत्यदेव सिंह व प्रदेश महामंत्री गुलाब चन्द्र तिवारी ने 23 अगस्त को अमरोहा पहुंच कर उक्त विवाद का निपटारा करते हुए सभी ब्लाकों के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों की उपस्थिति में संगठन के हित में निर्णय लिया। मंच से चौधरी भगवंत सिंह ने श्योनाथ सिंह प्रजापति के नाम का जिला संयोजक हेतु प्रस्ताव रखा कि सभागार में समस्त शिक्षकों ने एक राय से करतल ध्वनि से प्रस्ताव का अनुमोदन किया। जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने अपनी मुहर हर्ष के साथ लगाई और जिले में संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने का आव्हान किया।
जिला सह संयोजक हेतु महेन्द्र सिंह चौहान ने भगवंत सिंह का नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने करतल ध्वनि से स्वीकृति दी। प्रदेश नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रदेश नेतृत्व ने गजराम सिंह यादव व महावीर सिंह से छह-छह नाम सभी ब्लाकों से लेकर जिले के संगठन का नवनिर्माण किया। ताकि जनपद में शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। ज्ञातव्य हो कि संयोजन के बाद छः माह बाद जिला इकाई का विधिवत लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप चुनाव कराए जाने का विधान है।
मौजूद रहे
बैठक में मुख्य रूप से गजराम सिंह यादव, हरिओम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, चौधरी हरज्ञान सिंह,अतीकुर्रहमान, अनसार अहमद, महेन्द्र सिंह चौहान, महावीर सिंह,बलकरन सिंह, जयपाल सिंह, हुक्म सिंह, रामकुमार सिंह, लखपत सिंह,हरिराज सिंह, विजेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा,आमोद त्यागी,चन्द्रपाल सिंह यादव, वह अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
अध्यक्षता भगवंत सिंह व संचालन श्योनाथ सिंह प्रजापति ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!