Saturday, April 27, 2024
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम राजेश ने कस्तूरबा विद्यालय में देखी चंद्रयान की लैंडिंग/बांटे लड्डू

डीएम राजेश ने कस्तूरबा विद्यालय में देखी चंद्रयान की लैंडिंग/बांटे लड्डू

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर अमरोहा में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को विद्यालय की छात्राओं के साथ देखा और दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर छात्राओं को लड्डू बांटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।


चंद्रयान की लैंडिंग देश के लिए गौरवःडीएम

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होना हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है सभी देशवासियों जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र अमरोहा में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों व स्टाफ के साथ चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग को देखा गया। चंद्रयान -3 के लैंडिंग होते ही उत्साह में जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों विद्यालय की छात्राओं स्टाफ की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज झूठा । जिलाधिकारी ने कहा कि चंद्रयान -3 सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग किया है यह हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है इसके लिए सभी जनपद वासियों को बधाई और शुभकामनाएं। चंद्रयान-3 के लैंडिंग के पश्चात जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को लड्डू बांट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।


एडीएम सुरेंद्र ने कस्तूरबा बुढ़नपुर में

चंद्रयान -3 के इस लैंडिंग कार्यक्रम को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बुढ़नपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ लैंडिंग को देखा गया । इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर उप जिला अधिकारी बृजपाल सिंह की उपस्थिति में सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने देखा। इस प्रकार जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं कार्यालयों विकास भवन सभागार कलेक्ट्रेट सभागार तहसील विकास खण्ड नगर पालिका /नगर पंचायत में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उत्साह के साथ देखा गया और एक दूसरे को देश की इस बड़ी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिविनि वीपी सिंह ने भी देखी लैंडिंग

उधर जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने प्रधानाचार्य डॉ. जमशेद कमाल स्टाफ और छात्रों के साथ आईएम इंटर कालेज में चंद्रयान की लैंडिंग को देखा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!