Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > दिल्ली में कवयित्री शशि त्यागी व कवि आकर्ष त्यागी का सम्मानित

दिल्ली में कवयित्री शशि त्यागी व कवि आकर्ष त्यागी का सम्मानित

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन ने रचा नया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज’ कवयित्री शशि त्यागी एवं नवांकुर कवि आकर्ष त्यागी ने किया अशोक चक्र विजेता पर दोहा पाठ।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन गाजियाबाद के संस्थापक अध्यक्ष किसान आदर्श हॉयर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने इस इस वर्ष अशोक चक्र विजेताओं पर 201 कवियों का अंतरराष्ट्रीय आयोजन कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जो अभी तक हिंदी साहित्य के इतिहास में नहीं हुआ था। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस ने बेहतरीन मानते हुए दर्ज किया है जो साहित्य समाज देश के लिये गौरव की बात है।
डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करता है जो विषय देश की त्याग तपस्या, शौर्य को परिलक्षित करता हो। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भारत सहित अमेरिका, अबुधाबी, नेपाल,इंडोनेशिया, जापान,यूए आदि देशों के उन रचनाकारों को लिया गया जिन्होंने संस्था द्वारा अशोक चक्र विजेताओं पर दिए गए विषय पर दोहे सृजित किये । इन्हीं रचनाकारों से संस्था के फेसबुक पेज पर 20 नवम्बर 2022 को ऑनलाइन काव्यपाठ कराया गया। प्रातः 9.50 बजे से सवा पाँच बजे तक सभी रचनाकारों ने अपने दोहों का वाचन किया। लगभग साढ़े सात घण्टे में अधिकतम कवियों द्वारा किये गए अशोक चक्र विजेताओं पर दोहापाठ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सर्वश्रेष्ठ मानते हुए इसे दर्ज करते हुए सर्टिफिकेट मेडल रिकॉर्डस की किताब भेंट की।
अमरोहा से कवयित्री शशि त्यागी एवं कार्यक्रम में सबसे अल्पायु नवांकुर कवि आकर्ष त्यागी ने अशोक चक्र विजेता पर दोहे सृजित कर इस रिकॉर्ड में अपना काव्यपाठ किया।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को शिखर तक पहुँचाने में संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया (मुम्बई) एवं सलाहकार यशपाल सिंह चैहान (काश्मीर) का मार्गदर्शन सदैव रहा इस कार्यक्रम में।
201 कवियों को आठ समूह में बाँटा गया था जिसमें कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय भारतीय, (गाजियाबाद) संगठन मंत्री ब्रज माहिर(फरीदाबाद) संगठन सचिव रजनीश स्वछन्द(दिल्ली) महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम(दिल्ली), महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक(गाजियाबाद), पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह श्रेयस(लखनऊ)अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा (अयोबा अमेरिका)महाराष्ट्र इकाई प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण (मुम्बई) ने संचालक की भूमिका का निर्वहन किया।
डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया इन रचनाकारों के दोहों को संकलित कर एक ग्रन्थ ष्भारत के अशोक चक्र विजेताष् का प्रकाशन किया गया है जिसका भव्य लोकार्पण 5 फरवरी को दिल्ली के हिंदी भवन में सम्पन्न हुआ
ध्यातव्य रहे कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन ने गत वर्ष भारत रत्न काव्य महोत्सव किया था जिसमें 301 कवियों ने काव्य पाठ किया था जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड में दर्ज किया गया था।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!