Home > देश > आर्य समाज के पुनः अभय प्रधान, नत्थू सिंह मंत्री व अंकुर कोषाध्यक्ष बने

आर्य समाज के पुनः अभय प्रधान, नत्थू सिंह मंत्री व अंकुर कोषाध्यक्ष बने

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज अमरोहा के वार्षिक साधारण अधिवेशन में दूसरी बार अभय आर्य प्रधान, नत्थू सिंह मंत्री और अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

आर्य समाज का वार्षिक साधारण अधिवेशन
मंगलवार को आर्य समाज अमरोहा का वार्षिक साधारण अधिवेशन पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्र कल्याण यज्ञ से शुरू हुआ। यज्ञ गुरुकुल महाविद्यालय पूठ (हापुड़) के अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती और आर्य समाज के पुरोहित आचार्य प्रणवीर शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ और इसमें सभी के कल्याण के लिए आहुतियां डाली गई। स्वामी अखिलानन्द सरस्वती ने उपस्थित आर्य जनों के मंगलमय, सुखमय जीवन की कामना की एवं अपने आशीष वचनों से सभी को आशीर्वाद से अभिसिचिंत किया।
मुख्य यजमान अंजू आर्या व विनय प्रकाश आर्य, निर्मल विरमानी व सुरेश विरमानी, डॉ. बीना आर्या व डॉ. अशोक आर्य, अमिता आर्या व आर्येंद्र आर्य रहे।
उसके बाद सभागार में दोपहर 12 बजे से वार्षिक साधारण अधिवेशन मुख्य अतिथि स्वामी अखिलानदं सरस्वती, चुनाव अधिकारी/प्रांतीय अतंरंग सदस्य ठाकुर पाल, एवं प्रतिष्ठित प्रदेश अंतरंग सदस्य डॉ अशोक आर्य की देखरेख में शुरू हुआ।
आर्य समाज के कार्यों की प्रशंसा
ईश प्रार्थना, साधारण सभा 28 सितंबर 2021 की बैठक की पुष्टि, वार्षिक विवरण एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक स्वीकृति के बाद आर्य समाज द्वारा सत्र 2021-22 में किए गए कार्यां का विवरण प्रधान अभय आर्य ने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। आर्य समाज द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा और एक नाम शहीदों के नाम भजन संध्या ने अमरोहा आर्य समाज के इतिहास मंे नया अध्याय जोड़ा।

इनको किया गया सम्मानित
आर्य समाज में उल्लेखनीय सहयोग के लिए विनय आर्य, डॉ.जीपी सिंह, स्त्री आर्य समाज की प्रधाना निर्मल विरमानी, मंत्राणी डॉ. बीना शर्मा, कोषाध्यक्ष अचला टंडन के साथ-साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

इसके बाद आर्य समाज, अमरोहा की श्रीमती अंतरंग सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यांे का निर्वाचन हुआ।

श्रीमती अंतरंग सभा में ये बने पदाधिकारी
जिसमें सर्वसम्मति से पुनः अभय आर्य प्रधान, नत्थू सिंह आर्य मंत्री, अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसके अलावा सुरेश विरमानी वरिष्ठ उप प्रधान, डॉ. अनिल रायपुरिया उप प्रधान, दिनेश चंद्र रस्तोगी वरिष्ठ उप मन्त्री, विजेंद्र पाल सिंह उप मंत्री, राजू गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, विनय प्रकाश आर्य भू संपत्ति अधिष्ठाता, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह अंकेक्षक, डॉ अशोक आर्य स्वागताध्यकक्ष, डॉ. दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी, डॉ. सुरेन्द्र पाल सिहं पुस्तकालध्यक्ष बनाए गए।
इन्हें बनाया गया सदस्य
मनोहर लाल आर्य, हेतराम सागर, विनय त्यागी, कमलेश चन्द्र अग्रवाल, अश्वनि खुराना, आर्येन्द्र आर्य, कुंवर विनीत अग्रवाल, विशाल गोयल ,सलिल नाथ गोयल, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शशी प्रकाश, हरिओम अग्रवाल, अभय सिंघल, नरेंद्र कांत गर्ग, यशवंत सिंह, मुकेश सागर, अनुज गोयल, डॉ. राजीव प्रकाश यादव, सुनील गुप्ता, शरद अग्रवाल, रमेश विरमानी, गौरव कपूर, अनिल जग्गा, संजीव रस्तोगी, अजय चतुर्वेदी, डॉ. गीतेश अग्रवाल, विवेक खंडेलवाल, वरूण माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी, अंकित बंसल, कपिल अग्रवाल एडवोेकेट, विवेक अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राहुल कुमार, सुनील गेरा, प्रशांत कौशिक, अतुल कुमार शर्मा अंतरंग सदस्य बनाए गए।
आर्य समाज को शिखर पर पहुंचाएंगेः अभय
नव निर्वाचित प्रधान अभय आर्य ने कहा पुनः उन्हें प्रधान पद का दायित्व देने के लिए सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। प्रधान पद के सेवक के रूप में जो विश्वास उन पर व्यक्त किया गया है वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता का धन्यवाद करते हैं जिनके आशीर्वाद फल स्वरुप में वह सभी के सम्मुख हैं।
उन्होंने कहा कि वह इस मौके पर अपने पूजनीय दादाजी अमरोहा रत्न स्वनाम धन्य स्वर्गीय सत्य प्रकाश आर्य को भी नमन करते हैं जिनके संस्कार ही उन्हें आर्य समाज में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आर्य समाज के प्रति समर्पित हैं और सभी साथ मिलकर आर्य समाज अमरोहा को पूरी निष्ठा के साथ शिखर पर पहुंचाएंगे आर्य समाज अमरोहा का नाम प्रदेश में उच्च स्थान पर रहा है और हमेशा रहेगा। आर्य समाज अमरोहा हमेशा समाज कल्याण के लिए अग्रणी रहता है और हमेशा रहेगा। हम सभी साथ मिलकर आर्य समाज अमरोहा में अमरोहा शहर व आसपास के क्षेत्रों के आमजन को बिना किसी भेदभाव के जोड़ने का प्रयास करेंगे जिस आशा व विश्वास के साथ आर्य समाज के संगठन ने प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है वह निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे।
मन्त्री नत्थू सिहं आर्य ने उपस्थित आर्यजनांे का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रधान ओम पाल आर्य, स्त्री आर्य समाज की प्रधाना निर्मल विरमानी,मन्त्राणी डॉ. बीना शर्मा एवं कोषाध्यक्षा अचला टंडन एवं शहर के शिष्ट एवं विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!