Home > देश > कला सांस्कृतिक परिषद ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

कला सांस्कृतिक परिषद ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कला सांस्कृतिक परिषद संगीत विद्यालय अमरोहा संबंद्ध प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज के प्रथम दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मैडिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


शिव बिलिएंट एकेडमी में हुआ आयोजन
24 दिसंबर 2021 को शाम चार बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन शिव बिलिएंट एकेडमी में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज के कुलसचिव प्रदीप कुमार, अति विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी जिला मुख्यालय अमरोहा राजीव राज, विशिष्ट अतिथि केए पीजी कालेज कासगंज के प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी, कला सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, अध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल, प्रयाग संगीत समिति के सहायक निबंधक गोपाल प्रसाद, केंद्र व्यवस्थापक तनिश कुमार गिरि, कार्यक्रम संयोजक दीप कुमार गिरि, जेएस हिंदू पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुधाश शर्मा, जेएस हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.जीपी सिंह, संचालक डॉ. वीरेंद्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।


बच्चांे ने रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समां
इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और स्वागत गान पेश किया। ंिफर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। रिद्धि विश्नोई ने पंजाबी गाने पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। शिवम कुमार व विवेक ने तबला सोलो वादन से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐश्वर्या प्रभा व सार्थक गोस्वामी ने शास्त्रीय गायन से समां बांध दिया। राजस्थानी लोक गीत पर नृत्य को भी खूब पंसद किया गया।


उत्कर्ष अग्रवाल केंद्र टॉपर
इसके बाद मेधावियों को अतिथियांे ने सम्मानित किया। उत्कर्ष अग्रवाल केंद्र टॉपर रहे। मिंटू, जह्ानवी अग्रवाल, प्रेरक भारद्वाज, सार्थक गोस्वामी, लता कुमारी, वंशिका, दक्ष अग्रवाल, अभिषेक, शिवम कुमार, लावन्या निगम, सिद्धि शर्मा, अंशिका गोस्वामी, गुंजन गोस्वामी को प्रमाण पत्र और मैडिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
कुलसचिव प्रदीप ने की आयोजन की प्रशंसा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज के कुलसचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन सराहनीय प्रयास है। समिति के देश में 1800 और विदेश में 16 देशों में संगीत विद्यालयों का संचालन हो रहा है। अमरोहा में पहली बार दीक्षांत समारोहा का आयोजन एक मिसाल पेश की, इससे अन्य विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी।
संगीत का संबंद्ध आत्माः उपजिलाधिकारी राजीव राज
अति विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी राजीव राज ने कहा कि संगीत का संबंद्ध आत्मा से होता है। संगीत से मन और आत्मा तृप्त होती है। बिना संगीत के मनुष्य के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
दीक्षांत समारोह काबिलेतारीफः प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी
विशिष्ट अतिथि केए पीजी कालेज कासगंज के प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी ने कहा कि संगीत प्राचीन काल से चली आ रही एक विधा है। दार्शनिक प्लेटो ने अपने महान ग्रंथ रिपब्लिक में संगीत के महत्व को इंगित किया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का आयोजन कर गिरि बंधुओं ने अमरोहा में नई पहल की है जो काबिलेतारीफ है।
कला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि संगीत एक कला है जो बहुत से व्यक्तियों में जन्मजात भी होती है लेकिन साधना व प्रशिक्षण से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया।
1959 मेें हुई कला सांस्कृतिक परिषद की स्थापना
कार्यक्रम संयोजक दीप कुमार गिरि ने बताया कि कला सांस्कृतिक परिषद की स्थापना 1959 स्व.रघुनंदन प्रसाद गर्ग ने की थी। 60 वर्ष विनोद शर्मा ने इसका संचालन किया एक वर्ष दीपक जग्गा ने और 2019 से उनके बड़े भाई तनिश कुमार गिरि व वह इसका संचालन कर रहे हैं। उनका सपना है कि यह केंद्र अपने निजी भवन में संचालित हो।
केंद्र व्यवस्थापक तनिश कुमार गिरि ने बताया कि उन्होंने 2020 से संस्था में गिटार विषय शुरू कराया। हाल ही में चित्रकला विषय की कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। संस्था में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लेने की परिपाटी भी शुरू की गई है।
देश का सबसे पुराना संचालित विद्यालय
संरक्षक और संगीतज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कला सांस्कृतिक परिषद विद्यालय देश का सबसे पुराना और नियमित संचालित विद्यालय है। उन्होंने दिल एक मंदिर है गाना पेश कर सभी को भावविभोर कर दिया। जेएस हिंदू पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य और संगीतप्रेमी डॉ. सुधांश शर्मा की प्रस्तुति को भी खूब दाद मिली।
कार्यक्रम का सफल संचालन जेएस ंिहंदू इंटर कालेज के शिक्षक डॉ. वीरंेद्र शुक्ला ने किया।
इस मौके पर मौजूद रहे
इस मौके पर डॉ. कमलेश आर्य, ललित शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव शर्मा, किशन शर्मा, राजनिकेतन शर्मा, प्रमोद गिरि, रजनी गिरि, विपुल अग्रवाल, वरन सिंह, आनंद यादव, डॉ. अविनाश, अरविंद श्रोतिय, डॉ. विवेक शर्मा, राजेश शर्मा, खेमकरन शर्मा, रूपेश आर्य, आरोही सक्सेना, श्वेता कुशवाह, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!