डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज द्वारा जेएस हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी तथा डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह को प्राचार्य पद पर नियुक्ति दी गई है। डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह को जेएस हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी को कासगंज स्थित केए (पीजी) कॉलेज में प्राचार्य पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
महाविद्यालय परिवार में हर्ष
जे.एस. (पीजी) कॉलेज के दोनों प्राध्यापकों की प्राचार्य पद पर नियुक्ति के समाचार से महाविद्यालय परिवार व नगर में हर्ष व्याप्त हो गया है तथा उन्हें सभी ने बधाई दी है।
डॉ. अशोक रुस्तगी जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमरोहा (उ.प्र.) में राजनीति विज्ञान विभाग के एसोशियेट प्रोफेसर व अध्यक्ष हैं। वह आर्यावर्त केसरी (हिंदी पाक्षिक तथा दैनिक) के प्रधान संपादक, अंतरराष्ट्रीय अर्द्धवार्षिक शोध पत्रिका – समाज विज्ञान शोध पत्रिका तथा प्रज्ञा शिक्षण शोध रचना के प्रधान संपादक, आर्यावर्त प्रकाशन अमरोहा के संस्थापक, आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित सदस्य, भारतीय इतिहास संकलन समिति, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष हैं।
व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी
व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी डॉ. रुस्तगी ने लगभग 4 दर्जन से से भी पुस्तकों के लेखक /संपादक किया है।
सैकड़ों की संख्या में लेखों तथा आलेखों का प्रकाशन भी हुआ है। वह श्रीराम सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) के मंत्री और हेमा- नंद आर्य गौशाला, अमरोहा के संस्थापक भी है।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली के आजीवन सदस्य हैं। उनकी पत्नी डॉ. बीना रुस्तगी जेएस हिंदू पीजी कालेज अमरोहा में हिंदी विभाग की अध्यक्ष और एसोशिएट प्रोफेसर हैं।
उन्होंने बताया कि वह शीघ्र केए कालेज कासगंज में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।