Home > देश > शिक्षिकाओं की पीरियड्स लीव की माँग/महिला शिक्षक संघ का गठन

शिक्षिकाओं की पीरियड्स लीव की माँग/महिला शिक्षक संघ का गठन

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिले मंे शिक्षक संघों के अलावा अब महिला शिक्षक संघ का भी गठन हो गया है। संगठन ने हसनपुर और धनौरा के विधायकों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर पीरियड्स यानि मासिक धर्म के दिनों के अवकाश की मांग की है।


सुलोचना मौर्य प्रदेशाध्यक्ष
प्रदेश में पहली बार महिला शिक्षिकाओं के अधिकारों व समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश की महिला शिक्षिकाओं के द्वारा उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुलोचना मौर्य द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणीयों का गठन हो चुका है।
जनपद अमरोहा की कार्यकारिणी में 15
इसी क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री व मंडल अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी व मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमा तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद अमरोहा की कार्यकारिणी का गठन आधिकारिक तौर पर हो चुका है जिसकी आधिकारिक घोषणा 13 जुलाई को की गई। महिला शिक्षक संघ जनपद अमरोहा में जिलाध्यक्ष पद पर अपने सामाजिक कार्यो से सम्पूर्ण जनपद में ख्याति प्राप्त सविता आर्या को सर्व सम्मति से चयनित किया गया, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृणालिनी सिंह, उपाध्यक्ष पद पर (सविता देवी, डॉ नंदिता, सीमा, रजनी दाधीच, वरदा शुएब) महामंत्री पद पर कोमल, मंत्री बनी प्रियंका चैहान, संयुक्त मंत्री दीक्षा, संगठन मंत्री (शाईस्ता नाजिम, रानी शशि दिवाकर, निशी सिंह), कोषाध्यक्ष पद हिना खुर्शीद व मीडिया प्रभारी बनी शालिनी आर्या। 15 शिक्षिकाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य
जिलाध्यक्ष सविता आर्या ने बताया कि इस महिला शिक्षक संघ का उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक महिला शिक्षक साथियों की समस्याओं को उचित पटल पर रखना व उनका समाधान कराना है। संघ महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहेगा।
विधायकों को दिया ज्ञापन
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में वर्किंग महिलाओं हेतु पीरियड्स लीव की माँग हेतु स्थानीय विधायकों के माध्यम से मुख्य मंत्री तक यह बात अग्रसारित करने हेतु ज्ञापन दिया गया। महिला शिक्षक संघ,जनपद अमरोहा द्वारा विधायक धनौरा राजीव तरारा और हसनपुर महेन्द्र सिंह खड़गवंशी के साथ शिष्टाचार भेंट की गयी और साथ ही ज्ञापन दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!