Home > देश > विश्व भर के 35 देशों में हिंदी साहित्य भारती सक्रिय

विश्व भर के 35 देशों में हिंदी साहित्य भारती सक्रिय

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
11 जुलाई को आर्यवर्त केसरी जन उत्थान न्यास, अमरोहा के सभागार में डॉ. संयुक्ता देवी की अध्यक्षता में हिंदी साहित्य भारती अमरोहा की बैठक में वक्ताओं ने बताया कि भारत के गौरवशाली साहित्य एवं सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाने एवं वैश्विक स्तर पर हिंदी की महत्ता को स्थापित करने के पुनीत उद्देश्य से कार्यरत यह संस्था वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान रखती है। वर्तमान में भारत के 27 प्रदेशों सहित विश्व भर के 35 देशों में हिंदी साहित्य भारती सक्रिय है।
राष्ट्रपति को संबोधित पत्र- लेखन अभियान
बैठक में हिंदी साहित्य भारती की केंद्रीय कार्यकारिणी और विदेश कार्यकारिणी के गठन का स्वागत किया गया। वक्ताआंे ने कहा कि संस्था द्वारा विगत वर्ष में हिंदी मास व्याख्यान माला विभिन्न विषयों पर बेबीनार, पुस्तक समीक्षा महापुरुषों की जयंती और युवा साहित्यकारों को साहित्य प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही हिंदी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक अधिकार दिलाने के आग्रह से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्र- लेखन अभियान चलाने का श्रेय भी हिंदी साहित्य भारती को जाता है।
41 साहित्यकार को केंद्रीय कार्यकारिणी में
आज संस्था के संस्थापक केंद्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ रविंद्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार )द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी और विदेश कार्यकारिणी की घोषणा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसका जनपद अमरोहा की इकाई ने सहर्ष स्वागत एवं अभिनंदन किया । बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डॉ संयुक्ता देवी ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा का वाचन करते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व अर्थात केंद्रीय कार्यकारिणी में डॉ. रविंद्र शुक्ल झांसी उत्तर प्रदेश को अध्यक्ष, प्रोफेसर मिथिला प्रसाद त्रिपाठी समेत नौ साहित्यकारों को उपाध्यक्ष ,डॉ अनिल शर्मा रुड़की उत्तराखंड को महामंत्री बनाया गया है। कुल 41 साहित्यकारों को केंद्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। अमरोहा इकाई के महामंत्री डॉ अरविंद कुमार शास्त्री ने विदेश कार्यकारिणी के गठन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ.करुणा शंकर उपाध्याय को विदेश कार्यकारिणी का प्रभारी तथा हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. कुमुद रामानंद बंसल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी अध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी संस्थान, दिल्ली की पूर्व निदेशक प्रोफेसर गीता शर्मा, तंजानिया के श्री डी.एन. पाठक ,फिनलैंड के हेरंब कुलकर्णी , पोलैंड के डॉ सुधांशु शुक्ल एवं इंग्लैंड के तेजेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के प्रतिबिंब बड़थ्वाल को महामंत्री और कनाडा के वैभव वैद्य को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। नीदरलैंड ,श्रीलंका, बुलगारिया, जापान आदि देशों के 11 अन्य हिंदी प्रेमियों को विदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
कार्यकारिणी के गठन का सहर्ष स्वागत
अमरोहा इकाई की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों कार्यकारिणी के गठन का सहर्ष स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में हिंदी के लिए संपूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.बबलू सिंह, ऋतुराज यादव ,डॉ. विशेष कुमार राय डॉ. सविता तथा चित्रा गोयल आदि उपस्थित रहें।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!