Home > देश > आर्य समाज ने 300 से अधिक जरूरतमंदो को बांटा कंबल एवं खाना

आर्य समाज ने 300 से अधिक जरूरतमंदो को बांटा कंबल एवं खाना

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
26 जनवरी 2021 को आर्य समाज अमरोहा में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 300 से अधिक गरीब, बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को कंबल एवं खाना वितरित किया।
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आर्यजनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ हुआ। यज्ञ मुंबई से पधारे आर्य जगत के सुप्रसिद्ध सन्यासी चैतन्य गिरी के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।
उत्तरांचल से पधारे आर्य जगत के प्रखर सत्यार्थी सत्यदेव पुरुषार्थी ने कहा हे प्रभु हममंे सात्विक वृत्तियां जागृत हो, हे प्रभु अपने आशीर्वाद की वर्षा करो। मुख्य यजमान विनय प्रकाश आर्य/अन्जू आर्या, राजनाथ गोयल/बाला गोयल, नत्थू सिंह आर्य/सुभद्रा देवी,अभय आर्य/तूलिका आर्या, सोमिल अग्रवाल/स्नेहा अग्रवाल रहे।
आर्य समाज परिसर में प्रधान नत्थू सिंह आर्य ने तिरंगा फहराया।
एमएलसी व्यस्त ने समझाया गणतंत्र  का महत्व
उसके बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा आर्य समाज,अमरोहा के साथ उनका बहुत पुराना व गहरा रिश्ता है आर्य समाज, अमरोहा समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहता है।
एमएलसी ढिल्लो का कर्तव्यांे पर बल
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा आर्य समाज ने इस भयंकर सर्दी में ठिठुरते, असहाय, बेसहारा जनों को कम्बल एवं खाना प्रदान कर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर बल दिया।
इस अवसर पर आर्य समाज के मन्त्री अभय आर्य के सुपुत्र सोमिल अग्रवाल के 14 वे जन्म दिवस के अवसर पर सभी आर्यजनों ने आशीर्वाद देकर अभिसिंचित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने आर्य समाज के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए स्वतन्त्रता की बलिवेदी शहीदों को नमन किया एवं संविधान, अधिकारों तथा कर्तव्यों की व्याख्या की। डाॅ. बीना आर्य ने शांतिपाठ और राष्ट्रगान कराया। प्रधान नत्थू सिंह आर्य ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागताध्यक्ष विनय प्रकाश आर्य ने सभी का धन्यवाद किया।

इस मौके पर मौजूद रहे
इस मौके पर प्रदेश उप प्रधान राजनाथ गोयल, हेतराम सागर, सुभाष दुआ, ओमपाल आर्य, विनय त्यागी, प्रदीप आर्य, कमलेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, शरद अग्रवाल, डॉ. अनिल रायपुरिया, डॉ. अशोक आर्य, नरेश बंसल, दिनेश रस्तोगी, अतुल अग्रवाल, सुरेश विरमानी, विशाल गोयल, कुवंर विनीत अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अनुज गोयल, विवेक अग्रवाल, हिरदेश नरायन, डाॅ. दीपक अग्रवाल, राहुल कुमार, मनोहर लाल आर्य, नरेश विरमानी, शंकर प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभय सिंघल, संजय कुमार अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शशि प्रकाश, वरुण गुप्ता, विष्णु दयाल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन, मनोज वर्मा, अनिल टंडन, योगेश जैन, रमेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गौरव कपूर,विजेन्द्र कमार, रवि महेश्वरी, संजीव अग्रवाल, रोहित गोयल, सुख्खन सिंह, बलवीर रस्तोगी, देवेन्द्र सिहं, अश्वनी खुराना, मरगूब सिद्दीकी, मधु खुराना, निशि रस्तोगी, ज्योति कपूर, विनय कपूर आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!