Home > देश > भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश चैधरी ने किया सिंह साहब फार्म हाउस का भव्य उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश चैधरी ने किया सिंह साहब फार्म हाउस का भव्य उद्घाटन

डाॅं. दीपक अग्रवाल
अमरोहा। (सन शाइन न्यूज)
रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के गांव गुलड़िया में निर्मित सिंह साहब फार्म हाउस का 7 जनवरी को भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश चैधरी ने किया।


ब्रिजेश चैधरी का शाल उढ़ाकर सम्मान
इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव डाॅ. प्रवेंद्र सिंह पंघाल ने ब्रिजेश चैधरी का माल्यापर्ण किया और शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इसके अलावा डाॅ. हितेंद्र सिंह, देवराज सिंह, डाॅ. दीपक अग्रवाल, सरदार धीरज सिंह, सरदार भगवान सिंह, ठेकेदार अशोक सिंह ने भी माल्यापर्ण किया और जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
ट्रस्ट का सराहनीय कार्य
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश चैधरी ने कहा कि रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट ने इस फार्म हाउस को खोलकर सराहनीय कार्य किया है। इससे ग्रामीणांे विवाह और अन्य उत्सवों के लिए सस्ते मंे सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। फार्म हाउस के पास वाहनों को खड़ा करने के लिए भी पर्याप्त स्थान है।


जरूरतमंदों का सहयोग ही लक्ष्य
रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीरज कौर ने कहा कि जरूरतमदों का हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। यही ट्रस्ट का लक्ष्य भी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकांे का सर्वे कराया तो ज्ञात हुआ कि गांवों में जगह न होने के कारण ग्रामीणांे को विवाह और अन्य उत्सव करने के लिए शहर जाना पड़ता है। भीड़ के कारण कई बार उत्सव मंडप नहीं मिल पाते हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए फार्म हाउस का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कार्यक्रमांे में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। डाॅ. हितेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रस्ट का कार्य सराहनीय है।

ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी
सन शाइन न्यूज के एडिटर डाॅ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। कई निशुल्क चिकित्सा शिविरों का संचालन ट्रस्ट की ओर से किया गया। फार्म हाउस के बन जाने से सामाजिक कार्यों को करने में और आसानी होगी। यह ट्रस्ट का काबिलेतारीफ प्रयास है। इसके लिए डाॅ. प्रवेंद्र सिंह पंघाल बधाई के पात्र हैं। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री धीरज सिंह खुराना ने कहा कि रजत सिंह खालसा ट्रस्ट का यह कार्य सराहनीय है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करना मुश्किलभरा होता है।

इस मौके पर मौजूद रहे
इस मौके पर यशपाल सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, हरवीर सिंह, देवराज सिंह, पवन कुमार, मनीष चैधरी, मनोज कुमार, नितिन कुमार, रजत सिंह, संतोष कुमार, अमित शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, अमित त्यागी, राजवीर सिंह, जसवीर सिंह, सुखवीर सिंह, जीत सिंह, सतेंद्र सिंह, शोभित औलख, मयंक, दुष्यंत, प्रधान देशराज सिंह, शांति देवी, राजवीरी देवी, माया देवी, अल्पना चैधरी, डाॅ. प्रयांशी, दिव्यांशी, डाॅ. मानसी आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!