Home > देश > अक्षर संस्था ने पीएम राहत कोष को दिए दो लाख 47 हजार

अक्षर संस्था ने पीएम राहत कोष को दिए दो लाख 47 हजार

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा। ( सन शाइन न्यूज)
जनपद बिजनौर के शहर धामपुर के समाजसेवियों ने एक अनोखी संस्था अक्षर के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में धनराशि भेजने की बीड़ा उठा रखा है। अक्षर संस्था द्वारा संचालित एक रुपया प्रतिदिन देश के नाम अभियान के तहत अब तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष के लिए 21 लाख 63 हजार रुपए प्रेषित किए जा चुके हैं। इस वर्ष संग्रहित दो लाख 47 हजार रुपए की राशि का ड्राफट प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के माध्यम से भेजा गया है। कटारिया ने अभियान से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय प्रहरी करार दिया।

धामपुर के शुभम मंडप में आयोजित संकल्प संध्या
26 सितंबर को धामपुर के शुभम मंडप में अक्षर संस्था की ओर से आयोजित संकल्प संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने अभियान को अनुकरणीय बताते हुए अन्य लोगांे को इससे सीख लेने की प्रेरणा दी। मंचासीन विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता और पूर्व सांसद डाॅ. यशवंत सिंह ने सभी से अभियान को गति देने पर बल दिया। फलस्वरूप सभागार में मौजूद अनेक लोगों ने 10 से 100 सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

मेधावी तरूण को सम्मानित किया
अभियान के संयोजक सत्यराज के संचालन और संस्था के अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में सबसे पहले शायर एजाज अहमद ने अभियान का थीम सांग पेश किया। कवि नरेंद्रजीत सिंह अगम ने राष्ट्रीयता से परिपूर्ण कविता प्रस्तुत की। सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में प्रियंका स्कूल के छात्र तरूण रजावत को इंडिया में दूसरा स्थान आने पर सम्मानित किया गया।

सोशल मीडिया के लिए लोकेंद्र संग चार सम्मानित
अक्षर संस्था ने नव प्रयोग करते हुए नगर क्षेत्र के चार ऐसे विचारकों को सम्मानित किया जो फेसबुक पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रीय, सामाजिक, पारिवारिक और संवेदनाओं से ओतप्रोत सारगर्भित व रचनात्मक प्रदर्शन करते हैं। सम्मान पाने वालों में डाॅ. लोकेंद्र त्यागी नूरपुर, मोहन सिंह, अब्दुल बरी और उदित जैन सभी धामपुर शामिल हैं।

पीएम रिलीफ फंड को  ड्राफट कटारिया को सौंपा
अक्षर संस्था के अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना की अगुवाई में संस्था सदस्यांे डाॅ. गजेंद्र सिंह, डीएस चैहान, अशोक अग्रवाल, अशोक राजपूत, अतुल गुप्ता, महेंद्रमान सिंह शेखावत, रविशंकर अग्रवाल, जावेद रहमान, दीपक जैन, संजीव जैन, सुनील वर्मा, मयंक अग्रवाल, विशाल जुनेजा, सुहैल डिजायनर ने एक वर्ष में संग्रहित राशि दो लाख 47 हजार 105 रुपए का ड्राफट पीएमओ के लिए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को सौंपा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!