Home > देश > युवा देश का भविष्य: अशोक कटारिया

युवा देश का भविष्य: अशोक कटारिया

डाॅ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/मंडी धनौरा ( सन शाइन न्यूज)
भाजपा फायर ब्रांड नेता, प्रदेश महामंत्री तथा विधायक अशोक कटारिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य है तथा किसी भी देश का चरित्र व राष्ट्र की दशा और दिशा युवाओं से तय होती है।

धनौरा सदभावना एवं संस्कृति महोत्सव
मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में चल रहे धनौरा सदभावना एवं संस्कृति महोत्सव के तहत आयोजित धर्म संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे युवा हृदय सम्राट के रूप में लोकप्रिय कटारिया ने कहा कि देश को सांस्कृतिक प्रदूषण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। जिस देश की संस्कृति नष्ट हो जाती है उस देश का सम्मान और स्वाभिमान भी खत्म हो जाता है। इस अवसर पर राज सिंह माजरा, सुरेश नागर तथा कुलदीप विद्यार्थी एवं कल्याण सिंह आर्य को संस्कृति सम्मान से विभूषित किया गया।

भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ: विधायक राजीव
धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ वह मानवीय संस्कृति है जिस पर चलकर हमें अपने आपको गौरवान्वित समझना चाहिए।

संस्कृति राष्ट्र की आत्मा: राजेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि संस्कृति राष्ट्र की आत्मा तथा धर्म का ज्योति पुंज है धर्म व संस्कृति व्यक्तित्व निर्माण का परिचायक है ।

संयोजक यतीन्द्र की पीठ थपथपाई
इस अवसर पर धर्म संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कार्यक्रम संयोजक , सामाजिक कार्यकर्ता व हिंदी सेवी डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार की जमकर तारीफ की तथा आयोजन समिति को बधाई देते हुए ऐसे आयोजन समय-समय पर करने की जरूरत पर बल दिया।

गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं की प्रस्तुति सराहनीय
इससे पूर्व प्रसिद्ध वैदिक संस्था गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रहमचारणियों ने हम करें राष्ट्र आराधन गीत प्रस्तुत कार्यक्रम भाव विभोर हो गया एवं संस्कृति व धर्म की जयकारों के बीच में उपस्थित लोगों ने गुरुकुल की छात्राओं की जमकर तारीफ की।

इस मौके पर मौजूद रहे
इस अवसर पर अनिल जैन, डॉ. यतीन्द्र कटारिया, डॉ. शलभ भारद्वाज प्रधान, नरेंद्र कटारिया, अशोक कुमार गुर्जर, कुसुम गोयल, अमित गुप्ता, विवेक अग्रवाल, राजकुमार पंवार, पवन किशोर, गौरव अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, यशपाल सिंह गुर्जर, प्रदीप भाटी, प्रधान राजपाल सिंह चैधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव चैधरी बेगराम गुर्जर, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विनेश तंवर, कपिल ठाकुर, कैलाश गुर्जर, पारस सिंघल, जयपाल सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने की व संचालन डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!