डाॅ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती यादगार दिवस के रूप में मनाई जाए। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमांे की रणनीति तय की।
चलेगा सफाई अभियान
जिलाधिकारी अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्र्रम एवं आयोजनो की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि 02 अक्टूबर के पहले विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में सभी नालियों की सफाई, नालियों में मच्छर मार दवा व जल भराव स्थलों पर चूने का छिड़काव किया जाये।
बूचड़खानों में कटान प्रतिबंधित
डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियांे को निर्देश दिये हैं कि इस दिन मांस की दुकाने नहीं खुलेंगी। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं नगर पालिका को निर्देशित कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस दिन बूचड़खानों में कटान को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये हैं कि सभी डिग्री कालेजों और विद्यालयों वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं प्रभात फेरी का आयोजन करायें। जनपद के सभी स्कूल एवं कालेज गाँधी जयन्ती को अवकाश न मानकर एक यादगाार दिन के रूप में मनायें। सभी स्कूल, कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम संग गाँधी जी के प्रिय गीत को अनिवार्य रूप से गाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की भांति पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़़्त्री के जन्म दिवस को भी मनाया जाये।
कलेक्ट्रेट सभागार में होंगे कार्यक्रम
बैठक में शासनादेश के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। 02 अक्टूबर 2018 को प्रातः 7.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जायेगा तत्पश्चात प्रातः 7.20 बजे डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जायेगा। प्रातः 8ः00 बजे से 09ः00 बजे तक जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण-माल्यार्पण एवं रामधुन तथा स्कूली बच्चों द्वारा अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे। सायं 4ः00बजे कलेक्ट्रेट सभागार अमरोहा में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
दौड़ का आयोजन भी
क्रीड़ा विभाग की ओर से प्रातः 9ः00 बजे से खेल प्रतियोगितायें सिख इंटर कालेज नारंगपुर में आयोजित करायी जायेगी खेल प्रतियोगिता में पुरूष की 5.00 किमी0 दौड़ और महिलाओं के लिए 3.00 किमी0 क्राॅस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। 11ः00 बजे कुष्ठ आश्रम एवं जिला अस्पताल में फल वितरण किया जायेगें।
अस्पताल में फलों का वितरण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी सीएचसी, पीएससी पर फल वितरण किया जायेगा। मोहल्ला छेबड़ा, बाल्मीकि, सराय कोहना, दानिश मन्दान एवं मो. कुरेशी में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा और स्वास्थ्य कैम्प लगाया जायेगा। संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस द्वारा फल वितरण किया जायेगा और समाज कल्याण अधिकारी कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल वितरण करेगें।
सद्भावना रैली
सायं 5ः00 बजे सद्भावना रैली नगर पालिका परिषद अमरोहा से मुख्य बाजार होते हुये बड़े बाजार तक निकाली जायेगी, जिसमें जनपद के विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा तथा नशामुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु स्लोगन सहित एन0सी0सी0के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी भाग लिया जायेगा। इस रैली के संयोजक श्री हरि सिंह मौर्य होंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरोहा रैली के समय पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करायेंगे।
बैठक में मौजूद रहे
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वंश बहादुर,, उप जिलाधिकारी सदर व हसनपुुर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, समाजसेवी हरि सिंह मौर्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, निर्वतमान जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।