Thursday, April 25, 2024
Home > देश > केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता जारी

केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता जारी

डाॅ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा। जिले में आमजन से लेकर अधिकारी और कर्मचारी सभी केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं हैं। तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह और कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ने तहसील अमरोहा के अधिकारियांे और कर्मचारियांे की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 78 हजार 500 रुपए की धनराशि का चैक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद को सौंपा।
इसके अलावा पालिकाध्यक्ष के पति और भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अतुल कुमार जैन ने पीड़ितों के लिए नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन से जमा किए गए दो लाख 6 हजार 500 रुपए की धनराशि का चैक एसडीएम सदर सुखवीर सिंह को सौंपा।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिसकर्मियांे ने एक दिन का वेतन 6 लाख रुपए पीड़ितों के लिए दिए हैं।
इससे पूर्व जिलाधिकारी हेमंत कुमार और उनके आवासीय कार्यालय स्टाफ द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजे गए थे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in
error: Content is protected !!