Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > जेएस इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अनिल अध्यक्ष, पंकज प्रबंधक और मधु कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जेएस इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अनिल अध्यक्ष, पंकज प्रबंधक और मधु कोषाध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

टी.जी.सी. हिन्दू स्कूल एवं जे॰एस॰हिन्दू इण्टर कॉलेज अमरोहा की प्रबन्ध समिति का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न हुआ। अनिल स्वरूप टण्डन अध्यक्ष, पंकज कुमार गुप्ता प्रबन्धक तथा मधु बाहेती कोषाध्यक्ष चुनी गई।
सभी निर्विरोध चुने गए

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह एक मार्च को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नामांकन फार्म देने के समय कुल 14 नामांकन फार्म लिये गये। 10 बजे से 11 बजे तक 14 नामांकन पत्र चुनाव आधिकारी खुर्शीद हैदर जैदी को प्राप्त कराये गये, जिसमें अध्यक्ष पद तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु 2-2 नामांकन पत्र प्राप्त कराये गये। शेष पदों उपाध्यक्ष, उपमंत्री, प्रबन्धक तथा सात सदस्य पदों हेतु एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुये। नामांकन पत्रों की जांचोपरान्त 2 नामांकन अध्यक्ष पद पर प्रतुल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार भल्ला ने अपने-2 नामांकन पत्र वापस ले लिये। नाम वापसी उपरान्त सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही शेष बचे। जिनमें अध्यक्ष पद हेतु अनिल स्वरूप टण्डन, उपाध्यक्ष पद हेतु लीलाधर अरोड़ा, प्रबन्धक पद हेतु पंकज कुमार गुप्ता, उप प्रबन्धक पद हेतु सलिलनाथ, कोषाध्यक्ष पद हेतु मधु बाहेती तथा सदस्य पद हेतु विमल कुमार टण्डन, योगेश जैन, मुदित माथुर, अनिल माथुर, आशीष भालवर, रमेश चांदना, इन्द्रेश गुप्ता के नामांकन शेष रहे। तथा सभी र्निर्विरोध चुने गये।
खुर्शीद जैदी चुनाव अधिकारी व डॉ. धर्म सिंह पर्यवेक्षक
प्रबन्ध समिति का चुनाव, चुनाव अधिकारी खुर्शीद हैदर जैदी, जिला विधालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. धर्म सिंह, प्रधानाचार्य की देख रेख में सम्पन्न हुआ। किसी पद पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया के तहत पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर शिव स्वरूप टण्डन , दिवेश बाहेती, सुधीर कुमार भल्ला, राजनाथ गोयल , विनय आर्य, सौरभ गुप्ता, संजय मालीवाल, गिरीश अग्रवाल, संजीव माहेश्वरी, विवेक नारायन, डॉ. हिमांशु, अजय गर्ग, मंजू टण्डन, सीमा भल्ला, अंशु गर्ग, महावीर सिंह, प्रतुल कुमार, गनेश खन्ना, राजेश कुमार राजपूत, महेश चन्द मालीवाल, दीपक स्वरूप टण्डन, रवि मेहरोत्रा, अतुल कुमार शर्मा,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह नें पूरी टीम को बधाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in