डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्थानीय अधिवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और संस्कार भारती के जिला महामंत्री विमल किशोर वंदेमातरम् को सम्मानित करेंगी।
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्थानीय वकील संस्कार भारती के जिला महामंत्री और वीररस के ओजस्वी कवि विमल किशोर वंदेमातरम् को 19 मार्च को अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य आयोजित होने वाले वर्ष प्रतिपदा समारोह में लिए आमंत्रित किया गया है। यहां इनको सम्मानित किया जाएगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने विमल किशोर वंदेमातरम् को निमंत्रण भेजा है। उल्लेखनीय है कि श्री वंदेमातरम 1968 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवक है। 1981 में विराट हिंदू सम्मेलन में योगदान किया। उन्होंने 1989-90 में रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल यात्रा भी की। 1992 में कारसेवा में सहभागी रहे। वे कई साल विश्व हिन्दू परिषद अमरोहा के मंत्री रहे। 1975 में आपातकाल में विधार्थी परिषद में रहते हुए सक्रिय योगदान किया।
विमल किशोर वंदेमातरम् एडवोकेट के पिता स्व॰ ओंकार प्रसाद थे और उनका आवास मोहल्ला चौक निकट झाऊलाल मंदिर, अमरोहा में है। उल्लेखनीय है कि
श्री वंदेमातरम् की वाणी ओजस्वी है और वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। अपनी वकालत में वे गरीबों के हक की लड़ाई के लिए अधिकारियों से भी भिड़ जाते हैं और कभी स्वयं की फीस की चिंता भी नहीं करते हैं। वे 1996 से 2000 तक भाजपा में सक्रिय रहे। भाजपा अमरोहा में मंडल महामंत्री भी रहे।
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने श्री वंदेमारम् को इस निमंत्रण पर बधाई दी। उन्होंने विमल किशोर वंदेमातरम् के संस्कार भारती का जिला महामंत्री होने पर गर्व व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विमल किशोर वंदेमातरम् ‘एडवोकेट‘ को सम्मानित करेंगी

