डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा डॉ. मोनिका ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगेश्वरी एवं कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल खादर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण से नदारद 6 टीसर्च का स्पष्टीकरण तलब किया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 के सापेक्ष 92 बालिकाएं उपस्थित मिली, विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में सफाई हेतु निर्देशित किया गया तथा 100 प्रतिशत उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया । विद्यालय में छात्राओं के साथ बात की , विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में खानपान व्यवस्था,दैनिक उपयोग सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाएं जानकारी दी गई सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल खादर
उसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल खादर का निरीक्षण किया। विद्यालय में एक अध्यापक की उपस्थित थे तीन अध्यापक बीएलओ की ड्यूटी पर तथा दो अध्यापक प्रशिक्षण में गए थे। विद्यालय में खेल सामग्री का क्रय नहीं किया गया था, 26 जनवरी तक विद्यालय में पुताई का कार्य कराया जाना था जो अभी तक नहीं कराया गया था । विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा निपुण प्लस एप पर छात्रों का मूल्यांकन नहीं किया गया था इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करके स्पष्टीकरण जारी किया गया।
5 दिवसीय प्रशिक्षण
अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा 5 दिवसीय समेकित शिक्षा के अंतर्गत चल रहा है प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया जिसमें 50 के सापेक्ष 44 शिक्षक उपस्थित मिले 6 अध्यापक अनुपस्थित के लिए उनका स्पष्टीकरण जारी किया गया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में अध्यापकों से जानकारी ली गई एवं प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया उन्होंने बताया दिव्यांगों को सरकार द्वारा बहुत से सुविधा दी जा रही हैं अध्यापकों के द्वारा इन दिव्यांग बच्चों के साथ कार्य करके इनको भी मुख्य धारा में लाना इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है ।
बीएसए डॉ. मोनिका निरीक्षणः अनपुस्थित 6 टीचर्स का स्पष्टीकरण

