डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बेसिक शिक्षा विभाग जनपद अमरोहा द्वारा जनपद अमरोहा में संचालित 14 पी०एम० श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन 13 फरवरी को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से प्राप्त निर्देशो के क्रम में जनपद स्टेडियम मालीखेड़ा में कराया गया।
180 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उदयगिरी गोस्वामी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमरोहा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समस्त पी०एम०श्री विद्यालयो के 180 छात्र-छात्राओ का आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
योजनाओं पर रोशनी डाली
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी द्वारा छात्र-छात्राओं के स्वांगीण विकास हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में संक्षेप में अवगत कराया गया छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के सम्बन्ध में कौशल विकास, छात्रवृत्ति योजना के सम्बन्ध में बताया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने पी०एम० श्री विद्यालयो में दिये जा रहे अनुदान, उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनो, संचालित स्मार्ट क्लासेज, बाल वाटिका एवं अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। जिला पी०टी०आई० अनिल कुमार द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता में विशेष योगदान दिया गया। मंच का संचालन रामवीर सिंह प्रा०वि० गुलामपुर द्वारा किया गया। प्रशान्त कुमार जिला समन्वयक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त ब्लॉक पी०टी०आई०, खण्ड शिक्षा अधिकारी हसनपुर अरूण कुमार, बीईओ गंगेश्वरी अनिल कुमार, जिला समन्वयक निर्माण सत्यवीर सिंह, जिला समन्वयक मिड डे मील मनोज कुमार, जिला समन्वयव एम०आई०एस० ज्याति शेखर आदि उपस्थित रहे।
पी०एम० श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

