डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बेसिक शिक्षा विभाग विकास खंड जोया की मिनी क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा प्रथम रहा।
12 फरवरी 2026 को मिनी क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंतर्गत सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह द्वारा विधिवत शुरुआत किया गया। जोया के खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। विकासखंड जोया के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ किया गया, कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक पीटीआई पुरुजीत सिंह ने किया।
कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जीवाई प्रथम
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खो-खो में कंपोजिट विद्यालय कैलसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कंपोजिट विद्यालय कांकर सराय द्वितीय स्थान पर रहा, बालक वर्ग कबड्डी प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय जीवाई ने प्रथम स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय पपसरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
इसी क्रम में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय अम्हेडा ने प्रथम स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय जोज़खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्डी कंपोजिट विद्यालय जिवाई प्रथम स्थान और बालिका वर्ग खोखो में कंपोजिट विद्यालय कैलसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो-खो में कंपोजिट विद्यालय कैलसा प्रथम
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में खो-खो में कंपोजिट विद्यालय कैल्शा ने प्रथम स्थान , उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में यूपीएस पपसरा ने प्रथम स्थानऔर उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में राजन राज कंपोजिट विद्यालय भीखनपुर मुंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग समूह ज्ञान में कंपोजिट विद्यालय रामपुर घना ने प्रथम स्थान तथा एकांकी में कंपोजिट विद्यालय रामपुर घना प्रथम स्थान, 600 मीटर दौड़ में वंशिका यूपीएस नवादा ने प्रथम स्थान, कबड्डी बालिका वर्ग कंपोजिट विद्यालय सरकंडा कमाल ने प्रथम स्थान ओर खो खो बालिका वर्ग कंपोजिट विद्यालय कैलसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एआरपी रश्मि चौधरी, एआरपी भूपेंद्र कुमार,एआरपी पूनम माहेश्वरी, एआरपी धर्मेंद्र भारती, पूर्व एसआरजी हेमा तिवारी, जयदीप चौधरी, विजेंद्र सिंह मृणालिनी सिंह ,कंचन मलासी,ऋतु ,अपूर्वी चौधरी,राकेश चहल, श्वेता चौधरी सतपाल सिंह, निधू, मतीन अहमद, अमित धारीवाल, शहजाद रजा, विशाखा ईशा दिनकर सिंह अजय बामल, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद हसन, रहबर राजा, नौबहार सिंह ,रामकिशोर सिंह,अनीस अहमद,हरीराज सिंह ,भूपेंद्र,सोमदेव, प्रदीप,सविंदर, योगेंद्र , सुशील नागर, तरुणा, , संगीता, अंश जिया, , जमशेद शरीफ , सोमदेव, हरवीर सिंह, संजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
जोया ब्लॉक खेलः लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा चमका

