डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद के मालीखेड़ा स्थित जिला खेल स्टेडियम में खेल और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था जनपद स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
खेलों से होता है सर्वांगीण विकासः ढिल्लों
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।
विजेता खिलाड़ी 17 को चंदौसी में: डॉ. मोनिका
प्रतियोगिता की संयोजक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की। बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजयी छात्र-छात्राएं आगामी 17 फरवरी को चंदौसी में आयोजित होने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अमरोहा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्तिक, लकी, समीर बने चैंपियन
खेलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता, अनिल कुमार, सोनू सिंह और अरुण कुमार सहित जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, मनोज कुमार, सत्यवीर सिंह और ज्योति शेखर ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार ने सभी प्रतिभागियों और टीम इंचार्ज शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिताः धनौरा ब्लॉक बना ऑल ओवर चैम्पियन/अमरोहा ब्लॉक बना उपविजेता

