डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
यूपी दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय नन्हेड़ा आल्यारपुर में आईसीटी लैब एवं बाल वाटिका के भवन का उद्घाटन प्रभारी मंत्री केपी मलिक के द्वारा फीता काटकर किया गया ।
प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया।
मन लगाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया
प्रभारी मंत्री ने बच्चों से आईसीटी लैब का उपयोग करते हुए कहा आज का युग कंप्यूटर का युग है आईसीटी लैब से बच्चे आधुनिक शिक्षण विधि के द्वारा सभी विषय को आसानी से समझ सकते हैं विद्यालय में प्री प्राइमरी कक्षाओं के रूप में बाल वाटिका का भी उद्घाटन किया गया वर्तमान में विद्यालय में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है । उन्होंने सभी बच्चों को आने वाली समय हेतु अपनी शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय के स्टाफ को मन लगाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार जिला समन्वयक प्रशांत गुप्ता एवं सतवीर सिंह ग्राम प्रधान तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ प्रधानाचार्य संजीव सिरोही एवं मोनू सिंह भी उपस्थित रहे ।
प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने पीएम श्री विद्यालय में किया आईसीटी लैब का उद्घाटन

