Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा के शिशिर अग्रवाल बने सीए

अमरोहा के शिशिर अग्रवाल बने सीए

डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा के सर्राफा बाजार कटरा/कटरा गुलाम अली निवासी शिशिर अग्रवाल ने सीए की परीक्षा मंे सफलता हासिल की है। उन्हें 29 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीए की उपाधि प्रदान की गई। उनके परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।


सर्राफ संदीप अग्रवाल बिन्टू भाई और निशा अग्रवाल के छोटे बेटे शिशिर अग्रवाल सीए बनने में सफल हो गए हैं। शिशिर अपने परिवार के साथ सीए की उपाधि लेने के बाद अमरोहा अपने आवास पर आए। शिशिर ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल व इंटर जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और बीकाम व एमकाम जेएस हिंदू पीजी कॉलेज से किया। उसके बाद सीए की तैयारी में जुट गए। वे इन दिनों नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में टैक्स डिपार्टमेंट में प्रबंधक हैं। उनकी पत्नी राधिका अग्रवाल और बेटी अनन्या अग्रवाल व बेटा निलांश अग्रवाल हैं।
शिशिर के बड़े भाई शशांक अग्रवाल अमरोहा में ही सर्राफ है और भाभी काजल अग्रवाल है। उनके चाचा शारदुल अग्रवाल सर्राफ है, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के महामंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प-कुटुम्ब प्रबोधन के विभाग संपर्क प्रमुख हैं। उनके दादा स्व॰ सुरेंद्र कुमार जानेमाने सर्राफ और सामाजसेवी थे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in