डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.मोनिका ने हसनपुर ग्रामीण क्षेत्र के बीआरसी पर तैनात कनिष्ठ लिपिक जोगिंदर
सिंह का स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही बीईओ अरूण कुमार को बीआरसी स्टाफ की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए चेताया है।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि लिपिक जोगेंद्र सिंह ने भ्रामक सूचनाएं उपलब्ध कराई और सूचनाओं के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। पहले भी उन्हें सुधार के लिए मौखिक निर्देश दिए गए थे लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बीईओ हसनुपर अरूण कुमार को भी बीआरसी स्टाफ की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए आदेशित किया गया। बीईओ हर सप्ताह स्टाफ को आवंटित कार्य और प्रगति से अवगत कराएंगे, जो काम नहीं करेगा उसके खिलाफ कर्रावाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

