डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मेरठ से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूँकने वाले कोतवाल धन सिंह व महान क्रांतिकारी व लेखक विजय सिंह पथिक के योगदान को नमन करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि आज़ादी के परवाने देश के सच्चे हीरो हैं तथा अमरनायकों की गाथा सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहेगी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व रामपुर रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्रा ने परमवीर धन सिंह कोतवाल के वंशज समेत शहीद सैनिकों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया ।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद का आयोजन
अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के सेलिब्रेशन ग्रैंड में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित शौर्य संध्या में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पुस्तक विमोचन समारोह व राष्ट्र सेवी अलंकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने देश के नाम अनाम शहीदों व सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की भव्यता शहीदों की गौरव गाथा में निहित है कार्यक्रम में पहुँचे रामपुर रजा लाइब्रेरी के निदेशक डा पुष्कर मिश्रा ने कहा कि साहित्य की सार्थकता देश के महापुरुषों की गौरवशाली विरासत व उनकी गाथाओं में है।
साहित्य समाज का दर्पण है
श्री वेक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय जागृति के माध्यम हैं भारत भारती सम्मान से सम्मानित किए गए चौ रुमाल सिंह कटारिया ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है शौर्य व संस्कृति की भावना को साहित्य जन जन तक सहज भाव से पहुँचाने का सार्थक माध्यम है।
डॉ यतींद्र कटारिया की भूरि-भूरि प्रशंसा
डॉ यतींद्र कटारिया के निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुँचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद रामपुर रजा लाइब्रेरी व संग्रहालय के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्रा ने साहित्य सेवा व राजभाषा हिंदी के उन्नयन के उल्लेखनीय योगदान के डॉ यतींद्र कटारिया की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया
कार्यक्रम में भुवनेश शर्मा भुवन की पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम में जनपद अमरोहा का योगदान तथा राजकुमार पाल की पुस्तक बाल ज्ञान पुंज का विमोचन किया गया ।
भारत भारती सम्मान
विश्व पटल पर योगगुरु के रूप में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाने के लिए योगीराज पुष्पेंद्र कटारिया (सिंगापुर)तथा आचार्य सोविंद्र कटारिया (वियतनाम) डॉ स्वाति चौहान को भारत भारती सम्मान से विभूषित किया गया जबकि पूर्व मंत्री व सदस्य विधान परिषद अशोक कटारिया के पिताश्री चौ रुमाल सिंह कटारिया भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया ।
देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं पढ़ी
इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ मधु चतुर्वेदी शशि त्यागी हर्ष अमरोही विमल किशोर वंदे मातरम् भुवनेश भुवन रेखा रानी डॉ यतींद्र कटारिया सतेंद्र धारीवाल राजकुमार पाल डॉ आलोक बेजान अरविंद भाटी देवेंद्रदेव मिर्जापुरी सफर अमरोही श्योनाथ सिंह शिव हरमिंदर कौर डॉ कमलकिशोर डॉ राजेश सारस्वत आदि ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं पढ़ी अपर जिला जज ईश्वर नागर ने कविगण की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की एकता व अखंडता सभी के देश के प्रति समर्पण भाव से ही मज़बूत होगी ।
इससे पूर्व शहीद सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को भारत भारती सम्मान से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के ज़िलाध्यक्ष डॉ यतींद्र कटारिया ने पुलिस अधीक्षक की प्रशस्ति में अभिनंदन पाठ किया तथा डॉ पुष्कर मिश्रा व राजीव त्यागी को अभिनंदन पत्र भेंट किया एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर डॉ आदित्य चौहान राजेंद्र कुमार सैनी नरेंद्र कटारिया अमित सिंघल डॉ दिनेश नागर बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह धीरज त्यागी देवेंद्र पाल शर्मा पृथी सिंह कुलदीप त्यागी सुबोध नागर अनूप अग्रवाल सचिन यादव चंद्रशेखर आज़ाद कैलाश गुर्जर देवेश तंवर आदि उपस्थित थे।
आज़ादी महानायक धन सिंह कोतवाल के वंशज समेत शहीद सैनिक परिजनों का सम्मान

