Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि बनी सहज और सरल शिक्षिका/स्कूल में बच्चों से सवाल कराएं

डीएम निधि बनी सहज और सरल शिक्षिका/स्कूल में बच्चों से सवाल कराएं

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

न कोई रुतबा और न कोई रोब। सहज और सरल भाव से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने स्कूल में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों से सवाल कराएं। बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई
24 जुलाई को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आंगनबाड़ी केंद्र ढक्का पहुंचकर संचालित संभव अभियान 5.0 का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सामने कुपोषित बच्चों का वजन कराने के साथ हाइट नपवाई। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन करने के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की। माताओं से अपने स्वास्थ्य के साथ बच्चों की डाइट का भी विशेष ध्यान रखना को कहा।
कंपोजिट विद्यालय ढाका का निरीक्षण
उन्होंने कंपोजिट विद्यालय ढाका का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 41 बच्चों में से 29 उपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों से गणित के सवाल हल कराए और हिंदी के शब्दों को पढ़वाकर देखा। उन्होंने छोटे बच्चों से कविताएं भी सुनी। बच्चों से पूछा कि क्या बनना चाहते हो, जिस पर किसी ने डॉक्टर और किसी ने इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। सभी बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित दैनिक कार्य योजना के हिसाब से ही पढ़ाया जाए। विद्यालय की रसोई में पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और मिड-डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हेडमास्टर को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ शौचालय की स्थिति को भी देखा।
ग्रामीणों से संवाद
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया और विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान, कुछ महिलाओं ने गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और जलभराव के शीघ्र निदान के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी पल्लव गर्ग और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
……………

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in