डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद अमरोहा संजय सिंह गंगवार द्वारा जुबिलेंट फैक्ट्री गजरौला में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाली जनपद अमरोहा की इशिता धारीवाल पत्नी दीपक धारीवाल गांव जलालपुर खुर्द पोस्ट सरकड़ा कमाल को बुके भेंट कर बधाई शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मंत्री ने खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा कर उत्तर प्रदेश और भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन करने के लिए इशिता को शुभकामनाएं दीं। इशिता कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की छात्रा रही है जो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। इशिता (तीरांदाजी) 2015 मेें यूनियर वर्ल्ड चौम्पियनशिप (यू0एस0ए0), 2015 में एशियन ओपन टूर्नामेन्ट (ताइपे) (कास्य पदक), 2017 में स्पोर्टस् कोटा से सी0आर0पी0एफ0 में चयनित, 2018 में कोरिया ट्रेनिंग के लिए चयनित, 2018 में ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स (मणिपुर) द्वितीय स्थान (रजत पदक), 2019 में ऑल इण्डिया पुलिस गेम्स (रांची) चौम्पियन (सर्वश्रेष्ठ आर्चर से सम्मानित), 2019में वर्ल्ड पुलिस गेम्स (चौम्पियन) चीन, 2019 में दोबारा कोरिया ट्रेनिंग के लिए चयनित, 2020 -में ओलम्पिक में चयन होने के लिए थर्ड ट्रायल में चतुर्थ रैंक, 2022- सीनियर नेशनल (जम्मू) कांस्य पदक, 2022 में चतुर्थ वर्ल्ड कप ( कोलम्बिया), 2022 में इण्डिया कप (टोक्यो, जापान ), 2022 में ऑल इण्डिया पुल्सि गेम्स (देहरादून) चौम्पियन, 2013-सीनियर नेशनल (गुजरात) पंचत रैंक और 2023 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स चौम्पियन (कनाडा) रही है।
अमरोहा के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने प्रख्यात खिलाड़ी इशिता का अभिनंदन किया
