डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
टीएससीटी ने स्व. काजल गौतम ( प्राथमिक विद्यालय मिठ्ठनपुर विकास खंड जोया की दिवंगत शिक्षिका काजल गौतम के परिजनों से मुलाकत कर संगठन के नियमानुसार आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया।
227 करोड़ 38 लाख का सहयोग
जिला संयोजक सौरभ कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी तक टीएससीटीके द्वारा 516 दिवंगत साथी के परिवार को 227 करोड़ 38 लाख का सहयोग किया जा चुका है।’
इसी क्रम में 12 मार्च को टीएससीटी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियांे ने स्व. काजल गौतम के हाल निवास जय ॐ नगर, कैलसा बाईपास रोड, अमरोहा पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कीं एवं परिवार (उनके माता, पिता, भाई ) को ढांढस बंधाते हुए ये विश्वास दिलाया कि टीएससीटी हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि टीएससीटी का भौतिक सत्यापन का यह कार्य मन को बहुत ही द्रवित करने वाला है समस्त परिजन एवं टीम के साथी एक बार को गमगीन हो गए। अंत में टीम ने परिवार को सांत्वना देते हुए एवं खुद को संभालते हुए समस्त कार्यवाही पूर्ण की। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत एवं सहयोग के दौरान टीएससीटी संस्थापक मंडल द्वारा लिए गए समस्त निर्णय सर्वमान्य होंगे।’
निरीक्षण में शामिल रहे
स्व. काजल गौतम के पिता डॉ. रमेश चंद्र की टीएससीटी अध्यक्ष विवेकानंद से टेलीफोन पर वार्ता करवाई गई। अध्यक्ष ने रमेश को ढांढस बंधाया। श्री सक्सेना ने बताया कि उनके अलावा निरीक्षण में जिला प्रवक्ता विपुल अग्रवाल , जिला सह संयोजक मतीन अहमद ( जिला अध्यक्ष, अटेवा) , बीनू कुमार, आकाश कुमार , धनौरा ब्लॉक संयोजक राकेश रघुवंशी, जोया ब्लॉक सह संयोजक ममता , मुन्ना लाल ( कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज प्रवक्ता ), सुरेंद्र प्रकाश व्यास, कंचन मलासी, मंजू सेन आदि शामिल रहे।
शिक्षिका स्व. काजल गौतम के परिजनों का आर्थिक सहयोग करेगी टीएससीटी

