Thursday, March 12, 2026
Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > शिक्षक रजनीश को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सम्मानित किया

शिक्षक रजनीश को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सम्मानित किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

चांदपुर तहसील के ग्राम फीना निवासी रजनीश कुमार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अपने दायित्वों और मिले कार्यों का उत्कृष्ट तरीके के निर्वहन एवं संपादन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने प्रशस्ति पत्र और घड़ी के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम बिजनौर में सम्पन्न हुआ। इसमें जिलाधिकारी जसजीत कौर अपर जिलाधिकारी वान्या सिंह सहित प्रशासन के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी जसजीत को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में सराहनीय कार्य के लिए दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया था। इससे उत्तर प्रदेश का भी नाम बढ़ा था।
जिसके क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवनीत रिणवा जनपद बिजनौर पहुंचे और जिलाधिकारी तथा इस कार्य में लगे जमीनी कार्मिक बीएलओ एवं सुपरवाइजर को बधाई देते हुए वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर के सभागार में संवाद किया। पहले बिजनौर पी डब्ल्यू डी डाक बंगले में चुनाव आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया फिर समीक्षा और संवाद हुआ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में जिला बिजनौर की प्रगति लगभग 95 प्रतिशत पहुंच गई है।
आठ सुपरवाइजर तथा बीएलओ को सम्मानित किया
समीक्षा और संवाद के अवसर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के चयनित आठ सुपरवाइजर तथा चयनित बी एल ओ को सम्मानित किया गया। चांदपुर विधानसभा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर रजनीश कुमार पुत्र हरिराज सिंह निवासी फीना को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी जसजीत कौर तथा एडीएम वान्या सिंह द्वारा हस्ताक्षरित है। घड़ी नगीना के काष्ठ कला के संयोग से बनी है। रजनीश कुमार कारगिल शहीद नायक अशोक कुमार प्रावि फीना में सहायक अध्यापक हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण लगभग बीस से पच्चीस साल के अंतराल पर होता आया है। इसमें निर्वाचक सूचियों का शुद्धिकरण किया जाता है। यह एक वृहद और गंभीर कार्य है । रजनीश कुमार ने टीम के बीएलओ तथा उच्चाधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in