Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों की प्रधानों से विद्यालयांे के विकास में सहयोग की अपील

विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों की प्रधानों से विद्यालयांे के विकास में सहयोग की अपील

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लों ने ग्राम प्रधानों से विद्यालय विकास में सहयोग की अपील की। बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों के प्रयासों को सराहा एवं सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार हेतु किए गए कार्यों का वर्णन किया।
जोया की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं एवं ग्राम पंचायतों का विद्यालय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 मार्च 2026 को श्री मोहन वेंकट हॉल जोया में ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकारी/ निकाय के सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लों द्वारा किया गया। श्री विद्यालय में भौतिक अवस्थापना सुविधाओं में सुधार में अभूतपूर्व योगदान करने वाले ग्राम प्रधान कैलसा देवेंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान भैड़ा भरतपुर महाराज सिंह को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसआरजी अनिल वर्मा ने सरकार द्वारा विभाग में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
पूनम माहेश्वरी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय विकास हेतु 19 पैरामीटर के महत्व एवं आवश्यकता को समझाया।
लक्ष्यों की प्राप्ति को सामाजिक सहभागिता जरूरी
खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी ने बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के कुशल क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। समस्त प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया कि बिना समाज की सहभागिता के हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकते।
खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला व मंडल स्तरीय खेलों में विजेता बच्चों एवं खेलों में सक्रिय सहभागिता योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी रश्मि चौधरी ने किया। उन्होंने सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में चलाई जा रही योजनाओं में विकासखण्ड -जोया की उपलब्धियों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा।
मौजूद रहे
इस अवसर पर एसआरजी हेमा तिवारी, एआरपी भूपेंद्र कुमार, एआरपी धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरजीत सिंह, शिक्षक नेता विकास चौहान, राकेश चहल, मुकेश चौधरी, सुशील नागर, शाहनवाज खान साबरी, मतीन अहमद, हीरा सिंह, मुर्सल हुसैन, अनीस अहमद, अमित धारीवाल, जयदीप सिंह, हैविंदर सिंह, अजय बामल, संजीव कुमार, विजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राजपाल सिंह, मृणालिनी सिंह, कंचन मलासी, विशाखा, मंजू सैन, निधु देओल,अपूर्वी चौधरी, महारानी, सीमा गिल आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in