डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शैक्षिक भ्रमण में 13 मार्च को बालिकाओं को दिल्ली स्थित लाल किला और इंडिया गेट के ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया, गजरौला एवं धनौरा की कक्षा 6 से 8 की बालिकाओं ने ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया,शिक्षिकाओं ने बालिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए इन ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया
बीईओ आरती गुप्ता का नेतृत्व
शैक्षिक भ्रमण की नोडल अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता के नेतृत्व में करीब 11 बजे बालिकाएं लाल किला दिल्ली पहुंची, यहां लाल किले से जुड़े इतिहास की जानकारी करने के साथ विभिन्न म्यूजियम का बालिकाओं ने अवलोकन किया तथा प्राचीनकाल की वस्तुओं और सिलापट्ट पर अंकित जानकारी से रूबरू हुई। करीब घंटे के भ्रमण के बाद बालिकाएं इंडिया गेट पहुंची, यहाँ इंडिया गेट, शहीद स्मारक, चिल्ड्रन पार्क का भ्रमण किया तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया, बालिकाओं के साथ उपस्थित शिक्षिकाओं ने उनकी जिज्ञासाओं एवं मन में सवालों का जवाब दिया, शैक्षिक ज्ञान और बालिकाओं के मनोरंजन से भरपूर रहा, दोनों विद्यालय की करीब 200 बालिकाओं ने इस शैक्षिक टूर में उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया, जिला बेसिक अधिकारी श्रीमती मोनिका द्वारा शैक्षिक भ्रमण की गतिविधियों की पल पल की जानकारी अपने कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से प्राप्त करती रहीं और अपने मार्गदर्शन से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया, करीब 6 बजे बालिकाऐ दिल्ली से अपने विद्यालय के लिए रवाना हो गईं।
बीएसए मोनिका का मार्गदर्शन/कस्तूरबा की छात्राओं का दिल्ली ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण

