डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक जोया में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सफल 30 छात्र-छात्राओं व इन बच्चों को तैयारी करने वाले ब्लॉक के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी के निर्देशन में हुआ।
प्रशस्ति पत्र एवं विज्ञान किट से सम्मानित
इस कार्यक्रम में छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं विज्ञान किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रशांत कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी ने बच्चों को ब्लॉक का रोल मॉडल बताते हुए बच्चों व उनके शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा पास करना बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके ज्ञान का संवर्धन करती है। छात्रवृत्ति परीक्षा के जनपद नोडल शिक्षक राजदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस वर्ष जनपद अमरोहा से आवंटित सीटों के सापेक्ष शत प्रतिशत रिजल्ट रहने पर सभी शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक जोया से जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में विजेता दो बच्चों संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर से अवनीश व संविलियन विद्यालय बदौनिया से नमन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इनको किया सम्मानित
इस ब्लॉक स्तरीय छात्र व शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय अमरोहा देहात ,संविलियन विद्यालय पचोकरा , संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर, संविलियन विद्यालय सरकडा कमाल, संविलियन विद्यालय सिरसा मनिहार, संविलियन विद्यालय कैलसा, संविलियन विद्यालय गुलडिया, संविलियन विद्यालय बदौनिया, संविलियन विद्यालय दुर्गूपुर , संविलियन विद्यालय जिवाई, संविलियन विद्यालय गजरौला प्रभुवन ,संविलियन विद्यालय चौधरपुर ,संविलियन विद्यालय ईंट का रढा के बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी भूपेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र भारती ,पूनम माहेश्वरी ,रश्मि चौधरी के अलावा सत्येंद्र सिंह, अहमद नवाज, गालिब, धर्मेश कुमार, भरत राम, मौहम्मद अजीम अख्तर, हरिराज सिंह, देवेंद्र सिंह ,अलका सिंह, सोनिका गौतम, चंचल पाल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
जोया के 30 मेधावी छात्र/छात्राएँ और 13 टीचर्स का सम्मान

