Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > अमरोहा के बेसिक स्कूलों के बालविज्ञानी अवनीश व नमन हवाई यात्रा से श्री हरिकोटा जाएंगे

अमरोहा के बेसिक स्कूलों के बालविज्ञानी अवनीश व नमन हवाई यात्रा से श्री हरिकोटा जाएंगे

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में
संविलियन विद्यालय गफ्फरपुर के छात्र अवनीश ने प्रथम
और संविलियन विद्यालय बदौनिया के छात्र नमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप दोनों बच्चों को उप जिलाधिकारी मसीह नजम द्वारा टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मॉडल में प्रथम दो स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा के द्वारा राज्य के बाहर की शैक्षिक भ्रमण कराए जाने की योजना है जिसके तहत अवनीश व नमन हवाई यात्रा से हरिकोटा जाएंगे।
डायट में प्रतियोगिता का आयोजन
10 मार्च को डायट परिसर अमरोहा में बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत जनपद स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर से चयनित 05-05 मॉडल (प्रति मॉडल 02 बच्चें) एवं 05-05 बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जनपद स्तरीय पॉच सदस्य समिति द्वारा समस्त विकास क्षेत्रों से प्रतिभाग किये गये मॉडलों में से 05 सर्वक्षेष्ठ मॉडल का चयन किया गया समस्त सर्वश्रेष्ठ पॉचों मॉडलों को प्रदर्शित करने बाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट प्रदान किये गये।
क्विज में धनौरा के छात्रों की टीम अव्वल

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतिभाग में समस्त विकास क्षेत्रों से 05-05 छात्रों की टीम के द्वारा क्विज प्रतियोगिता में भाग किया गया जिसमें विकास क्षेत्र धनौरा के 05 छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के छात्रों को सांइस किट पुरस्कार में प्रदान किये गये। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ज्यौमेट्री बाक्स, कलर, पैन्सिल, पैन, स्पारल पैड, स्केल किये गये।
बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने कहा कि बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास, विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक समझ विकसित करने के उदेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट अमरोहा मसीह नज्म ने कहा कि बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढावा देने, बच्चों में वातावरण एवं आसपास की वस्तुओं की समझ हेतु राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम की आवश्यकता है। बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडलों पर प्रसन्नता की।
जिला समन्वक प्रशिक्षण प्रशांत कुमार के द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के बारे में इसकी आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। संचालन जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे
प्रकाश चन्द्र बीईओ धनौरा, अनिल कुमार बीईओ गंगेश्वरी, डीसी ज्योति शेखर, एसआरजी डॉ. जितेंद्र कुमार, एआरपी पूनम माहेश्वरी, भूपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, लव सूरी, शहादत अली, आदेश कुमार, सुभाष चंद्र, राज नारायण सिंह, सुनील कुमार, टीचर्स गजेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, मनीष अरोडा, राजदीप सिरोही, हरिराज सिंह, मृणालिनी सिंह, कंचन मलासी, कविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in