डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
इस बार अग्रवाल समाज अमरोहा ने होली मिलन समारोह अनूठे अदांज मंे मनाया। श्री खाटूश्याम जी संकीर्तन का आयोजन किया। इस आयोजन मंें भक्ति की गंगा बही, जिसमें सभी ने खूब डुबकियाँ लगाईं।
28 फरवरी 2026 को अग्रवाल समाज अमरोहा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में एक शाम खाटू श्याम जी के नाम संकीर्तन मधुरम बैंक्वेट हाल बिजनौर रोड पर आयोजित किया गया। संकीर्तन से पहले सभी का स्वागत
कर अल्पाहार की भेंट दी गई। उसके बाद लकी ड्रॉ द्वारा मुख्य अतिथि (बंजारा/बंजारन) का चुनाव कर जोड़े से करुणेश गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी ने भगवान खाटू श्याम जी का पूजन कराया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों ने परिवार सहित फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी गुप्ता महिला थाना प्रभारी रही। कार्यक्रम में संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, अध्यक्ष विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ सरल राघव, संदीप अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनुभव गोयल, दीपक बंसल समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज अमरोहा के सदस्यों ने परिवार सहित प्रतिभाग किया। संकीर्तन के बाद प्रसाद/भोज की व्यवस्था रही।


