डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से जन समुदाय के समक्ष पूर्व प्राथमिक शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्व को दृष्टिगत रखते हुए 19 फरवरी 2026 को विकास खंड जोया का एक कार्यक्रम श्री मोहन बैंक्वेट हॉल जोया में आयोजित किया गया।
बीईओ भारत भूषण ने किया शुभारंभ
खंड शिक्षा अधिकारी जोया भारत भूषण त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जोया लोकचंद आनंद मुख्य अतिथि रहे तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रशांत गुप्ता व जिला समन्वयक निर्माण सत्यवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
खंड विकास अधिकारी लोकचंद आनंद ने हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के माध्यम से बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति व जागरूकता हेतु सार्थक प्रयासों की सराहना की।
तथा निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र व स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया।
जनमानस को जागरूक करने की अपील
जिला समन्वयक प्रशांत गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री प्राइमरी शिक्षा के महत्व एवं आवश्यकता को विस्तार पूर्वक बताया । तथा इसके लिए सभी से जनमानस को जागरूक करने की अपील की।
एआरपी भूपेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक बताया। एआरपी पूनम माहेश्वरी ने समुदाय एवं अभिभावकों की पूर्व प्राथमिक शिक्षा में भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एआरपी रश्मि चौधरी ने किया। रश्मि चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं विभाग व सरकार द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा व बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों को उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष रखा।
मौजूद रहे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, एआरपी धर्मेंद्र सिंह, एसआरजी अनिल वर्मा पूर्व एसआरजी हेमा तिवारी , अनीस अहमद, मुर्सल हुसैन, पुरजीत सिंह, राकेश चहल, जमशेद शरीफ, हरजीत सिंह दिवाकर, अजय बामल, प्रदीप कुमार गौतम, विजय सिंह, मृणालिनी सिंह, अपूर्वी चौधरी, देशराज सिंह, चेतन सिंह, मेघराज सिंह, हर्षित सिंह आदि उपस्थित रहे।
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में बुनियादी शिक्षा का महत्त्व समझाया

